देश के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कारों में एक बार फिर से फिल्मी कलाकारों और खिलाड़ियों ने बाजी मारी है। दिवंगत अभिनेता राजेश खन्ना, अभिनेत्री शर्मिला टैगोर, पूर्व क्रिकेटर राहुल द्रविड़ और बॉक्सर एम मैरीकॉम को पदम भूषण दिए जाने की खबर है। सूत्रों के मुताबिक हाल ही मे इंगलिश-विंगलिश से फिल्मों में दोबारा वापसी करने वाली अभिनेत्री श्रीदेवी, रितु कुमार और सूबेदार विजय कुमार को पदम श्री दिया जाएगा। वहीं प्रो. यशपाल और आर. नरसिम्हा को पदम विभूषण दिया जाएगा। इसके अलावा गणतंत्र दिवस पर पुलिस के 875 जवानों को राष्ट्रपति पुलिस मेडल दिया जाएगा।