भूटान नरेश का स्वागत
भूटान नरेश जिग्मे केसर नामग्याल वांगचुक को शुक्रवार सुबह राष्ट्रपति भवन में सेरेमोनियल रिसेप्शन दिया गया। वांगुचुक शनिवार को नई दिल्ली में होने वाले गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि हैं। राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी और प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने भूटान नरेश का स्वागत किया। इसके बाद नरेश वांगचुक ने गार्ड ऑफ ऑनर लिया और सांसदों से मुलाकात भी की। भूटान नरेश अपनी पत्नी रानी जेत्सुन पेमा के साथ आठ दिनों के भारत दौरे पर हैं। दोनों ने राजघाट पर महात्मा गांधी की समाधि पर फूल चढ़ाए।