'सरकार को संसद में चर्चा का मौका देकर बच निकलने नहीं देंगे'
Agency
| Aug 25, 2012, 15:56PM IST
राज्यसभा में विपक्ष के नेता एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता अरूण जेटली ने यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा कि पार्टी कोयला ब्लॉक के आवंटन में हुये कथित घोटाले के लिये प्रधानमंत्नी मनमोहन ¨सह के इस्तीफे की मांग पर कायम है १वह इस मुद्दे पर बहस भर करके सरकार को बचनिकलने का मौका नही देगी।
उन्होंने कहा कि पार्टी यह नही चाहती कि इतने बडे घोटाले पर संसद में केवल चर्चा हो और फिर उसे संसद की लोकलेखा समिति.पीएसी. या संयुक्त जांच समिति जेपीसी के भरोसे छोड दिया जाये, उन्होंने कहा कि 2 जी स्पेक्ट्रम आवंटन घोटाले के समय भी चर्चा हुई और जांच के लिये मामला पीएसी या जेपीसी में जाए,क्योंकि उनका क्या हश्र हुआ है सब जानते है। दरअसल, यह रास्ता मामले को रफा दफा करने का हो गया है।
सरकार की ओर से संसद में बहस का मौका नही मिलने पर जनता से सीधे संपर्क साधने के संकेत पर जेटली ने कहा कि उसे जनता से सीधे संपर्क करने का अधिकार है १ आखिर प्रधानमंत्नी ने पिछले आठ साल में जनता से क्यों नही सीधा संपर्क किया१अगर वह इस मुद्दे पर जनता से सीधा संपर्क करते हैं तो भाजपा भी देखना चाहेगी कि प्रधानमंत्नी क्या कहेगे और जनता की क्या प्रतिक्रिया होती है।







