प्राचीनकाल में भारत को सपेरों का घर कहा जाता था। यहां विश्व भर में सबसे ज्यादा और जहरीले सांप पाए जाते हैं। वीडियो में देखिए देश में पाए जाने वाले 10 सबसे विषैले सांपों को।
बताते चलें कि भारत में महज 15 से 20 फीसदी सांप ही विषैले होते हैं। कई सांपों की लंबाई 10 से 30 फीट तक होती है। सांप पूर्णतया मांसाहारी जीव है।
इसका दूध से कुछ लेना-देना नहीं है, लेकिन नागपंचमी पर कुछ सपेरे सांप को दूध पिलाने के नाम पर लोगों को धोखा देकर दूध बटोरते हैं। सांप रोजाना भोजन नहीं करता।