जम्मू कश्मीर के बनिहाल और काजीगुंड रेलखंड पर देश की सबसे लंबी रेलवे टनल का निर्माण पूरा हो गया है। पीरपंजाल पर्वत श्रंखला में बनी करीब 11 किलोमीटर की इस टनल में रेलवे ने ट्रायल शुरू कर दिया है। इस टनल के निर्माण के साथ ही बारामुला-काजीगुंड रेलखंड का निर्माण भी पूरा हो गया। करीब 17.72 किलोमीटर लंबे इस ट्रैक को बनाने में यहां की दुर्गम स्थितियों के कारण करीब 1691 करोड़ रुपए खर्च हुए हैं। इसमें से करीब 1300 करोड़ तो सिर्फ टनल के निर्माण में ही खर्च हुए हैं। यह एशिया की दूसरी सबसे लंबी रेलवे टनल है। बताया जा रहा है कि अप्रैल के अंत तक यह टनल यात्रियों के लिए खोल दी जाएगी।
आइए तस्वीरों में देखते हैं कैसे और किन परिस्थितियों में आकार लिया इस टनल ने...