ममता ने ठुकराई सोनिया की मेजबानी? उम्मीदवारी पर भी नहीं दिया कोई भरोसा

नई दिल्ली. यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात के बाद तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी समाजवादी पार्टी अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव से मिलने पहुंची। करीब 45 मिनट चली मुलाकात के बाद ममता बनर्जी और मुलायम सिंह यादव ने एक साझा बयान जारी करके राष्ट्रपति पद के लिए तीन नाम सुझाए इनमें पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम, मौजूदा प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह और पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सोमनाथ चटर्जी का नाम शामिल हैं।
मुलायम सिंह यादव और ममता बनर्जी द्वारा सोनिया गांधी द्वारा सुझाए गए दोनों नामों को नकारने के बाद कांग्रेस के प्रवक्ता राशिद अलवी ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा, 'हमें समाजवादी पार्टी और ममता बनर्जी से पूरी उम्मीद है कि हम सब मिलकर ऐसे नाम पर सहमत हो जाएंगे कि जिस पर सभी राजी हो जाएंगे।'
इससे पहले राष्ट्रपति चुनाव पर चर्चा के लिए ममता बनर्जी और सोनिया गांधी की मुलाकात किसी नतीजे पर नहीं पहुंची। करीब 40 मिनट की मुलाकात के बाद ममता ने कहा था, 'सोनिया जी के साथ बहुत विस्तार से बात हुई। उन्होंने बताया कि राष्ट्रपति पद के लिए कांग्रेस पार्टी की पहली पसंद प्रणब मुखर्जी और दूसरी पसंद हामिद अंसारी है। इस पर मैंने कहा कि हम अभी इसके बारे में कुछ नहीं कह सकते। अभी हम मुलायम सिंह यादव के घर जाएंगे उनसे और अपनी पार्टी के लोगों से बात करके अपना फैसला बताएंगे। वहीं कांग्रेस की ओर से प्रणब मुखर्जी का नाम सामने के बाद राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी से जुड़े सूत्रों ने भी प्रणब के नाम पर सहमति के संकेत दिए हैं।'
BUZZ: सोनिया पर दिखाएंगी ममता या मुलायम के नाम पर कठोर बनेंगी बनर्जी?
ममता-मुलायम मिल कर सोनिया को पिलाएंगे पानी?
ऐसे होता है राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव
जेल भेजे गए स्वामी नित्यानंद
दिग्विजय ने नरेंद्र मोदी को कहा 'रावण'
EXCLUSIVE PHOTOS: चीनी 'जासूस' तीन दिन की रिमांड पर







