3 मार्च तक एग्जिट और ओपिनियन पोल पर रोक
Source: agency | Last Updated 09:38(08/02/12)
नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने चुनाव पूर्व होने वाले एग्जिट पोल और ओपिनियन पोल पर 3 मार्च तक रोक लगा दी है। पांच राज्यों में हो रहे चुनावों के मद्देनजर ये रोक लगाई गई है।
आयोग के अनुसार, सेक्शन 125 के अंतर्गत सभी ओपिनियन पोल पर रोक लगाई है। एग्जिट पोल की रोक प्रिंट और इलेक्ट्रोनिक मीडिया पर 3 मार्च शाम 5.30 बजे तक होगी। हालांकि प्रिंट मीडिया पर ओपिनियन पोल की रोक नहीं होगी।