विज्ञापन
 
Home >> National >> Latest News >> National >> Market Is Ready To Encash Festival Season

दोगुनी खरीदारी के लिए बाजार में भारी तैयारियां

Bhaskar News Network | Oct 10, 2012, 11:12AM IST
 
 


अहमदाबाद/जयपुर/चंडीगढ़/लुधियाना/रांची. कुछ दिनों बाद ही त्योहारों का मौसम शुरू हो जाएगा। कई परिवारों में नवरात्रि, दशहरे और दीवाली पर खरीदारी के प्लान बनने लगे हैं। महिलाएं ज्वैलरी को लेकर योजनाएं बना रही हैं, तो बच्चे गैजेट्स को लेकर। कार, दोपहिया वाहन इस सूची में सबसे ऊपर हैं। कंपनियां भी सस्ते लोन और नई-नई स्कीम्स लाई हैं। ताकि ग्राहकों को महंगाई महसूस न हो। इस बार ऑटोमोबाइल कंपनियां 100 प्रतिशत फाइनेंस सुविधा तक दे रही हैं। मार्केट ट्रेंड्स के मुताबिक पिछले साल की तुलना में इस बार बाजार की रौनक बढऩे वाली है। सबसे ज्यादा रौनक ऑटोमोबाइल, गोल्ड और प्रॉपर्टी मार्केट में दिख रही है। युवाओं और बच्चों का सबसे ज्यादा रुझान मोबाइल, लैपटॉप खरीदने पर है। कंपनियां भी इसके लिए छूट, उपहार और किस्तों की सुविधाएं दे रही हैं।
 
घर खरीदने के लिए सस्ते लोन और कई ऑफर्स
पीएनबी ने किसी भी लोन पर प्रोसेसिंग फीस न लेने का फैसला किया है वहीं यूको बैंक होम लोन के साथ कार लोन फ्री दे रहा है। कुछ अन्य बैंक भी ऐसी ही योजनाएं ला रहे हैं। रियल इस्टेट कंपनियां भी कई तरह के ऑफर दे रही हैं। कोई माड्यूलर किचन फ्री कर रहा है, तो कोई सजावट का तोहफा दे रहा है। त्योहारों में घरों की बिक्री का आंकड़ा हर साल 70 से 100 फीसदी तक बढ़ रहा है।



सबसे ज़्यादा होती है एलसीडी की बिक्री
हर साल फेस्टिवल सीजन पर सबसे ज्यादा एलसीडी की बिक्री हो रही है। इस बार भी एलसीडी या एलईडी नए रिकार्ड बना सकती है। कपड़ों के नए स्टॉक आ गए हैं। नए फैशन ट्रेंड्स से रेडीमेड कपड़ों में अच्छी खरीदारी संभव है। वहीं, अच्छी बारिश से ग्रामीण इलाकों में खरीदारी बढ़ सकती है। शहरी क्षेत्रों में लोगों के वेतन में इजाफे से बाजार चमक सकते हैं। जबकि महंगाई से त्रस्त उपभोक्ता को रिझाने के लिए कई कंपनियां सस्ते लोन, उपहारों के अलावा अन्य लुभावनी योजनाएं भी ला रही हैं।
 
अकेले अहमदाबाद में बिकने को तैयार 400 किलो सोना
हमदाबाद में 400 किलो सोना बिकने को तैयार है। वहीं रांची में 30 करोड़ के गहने बिक सकते हैं। जयपुर, इंदौर, चंडीगढ़ के सराफा बाजार भी इस बार पिछले साल से ज्यादा दमक सकते हैं। इस बार सबसे ज्यादा रुझान सोने के गहनों में दिख रहा है। ज्वैलर्स द्वारा दी जा रही नई-नई स्कीम इसकी वजह है। मसलन कोई 12 में से 11 किस्तों पर ज्वैलरी दे रहा है तो कोई 10 किस्त ही ले रहा है।
 
इस बार बिकेंगी दोगुनी गाड़ियां
मारुति, टोयोटा, टाटा, हुंडई जैसी कंपनियां अपने मॉडलों पर विशेष छूट दे ही रही हैं। लोन प्रक्रिया भी आसान हुई है। अकेले रांची में एक हजार कारें बेचने का लक्ष्य है। वहीं ऑडी इंडिया के प्रेसिडेंट माइकल पर्शके का कहना है कि देशभर में उन्होंने 8 हजार ऑडी कार बेचने का लक्ष्य रखा है। इंदौर, भोपाल, अहमदाबाद, जयपुर जैसे बड़े शहरों में पिछले साल की तुलना में इस बार दोगुने वाहन बेचने का लक्ष्य है।

 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
9 + 5

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment