नई दिल्ली. नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तानी सेना के हमले में मंगलवार को मारे गए दो जवानों में से एक लांस नायक सुधाकर सिंह मध्य प्रदेश के सीधी जिले के ढरिया गांव के निवासी थे। पाकिस्तानी सैनिक लांस नायक सुधाकर का सिर काटकर अपने साथ ले गए थे।
30 साल के सुधाकर पाकिस्तानी सैनिकों के कायराना हमले में मारे गए। उनके परिवार में पत्नी दुर्गा सिंह और चार महीने का बेटा है। वह 2002 में सेना में भर्ती हुए थे और तब से राजपूताना रायफल्स के साथ काम कर रहे थे। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि सुधाकर का अंतिम संस्कार गुरुवार को उनके पैतृक गांव में किया जाएगा।
आगे की स्लाइड में पढ़ें शहीद हेमराज की मां ने बेटे की शहादत पर नम आंखों के साथ क्या कहा: