चुनाव आयोग का झटका: सलमान को फटकार, पत्नी को नोटिस
Source: agency | Last Updated 20:44(09/02/12)
नई दिल्ली/लखनऊ। चुनाव आयोग ने कानून मंत्री सलमान खुर्शीद को फटकार लगाई है। आयोग ने उन्हें चेतावनी जारी करते हुए कहा कि वह भविष्य में ऐसे बयान ना दें। ऐसी स्थिति में उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा सकती है। सलमान ने अपनी पत्नी के लिए चुनाव प्रचार के दौरान अल्पसंख्यकों को आरक्षण देने संबंधी बयान दिया था।
लुइस खुर्शीद को नोटिस जारी
उत्तर प्रदेश की फरूखाबाद सदर विधानसभा सीट से कांग्रेस की प्रत्याशी तथा केन्द्रीय कानून मंत्री सलमान खुर्शीद की पत्नी लुइस खुर्शीद को मतदाताओं को उपहार बांटने के मामले में कारण बताओ नोटिस जारी किया है। उन्हें दो दिन के अंदर इस मामले में स्पष्टीकरण देने के लिए कहा गया है।