विज्ञापन
 
Home >> National >> Latest News >> National >> Miss Universe 2012

शिल्‍पा के लिए कीजिए दुआ: किसके सिर होगा 'मिस यूनिवर्स' का ताज, फैसला आज

1 of 4 Photos
मुजफ्फरपुर (बिहार)। समस्तीपुर जिले के सिंधिया थाना के विष्णुपुर डीहा में उत्सव का माहौल है। गांव के काली स्थान पर सैकड़ों महिलाएं-पुरुष पूजा-अर्चना कर रहे हैं। वे अपनी बेटी की जीत की दुआ मांग रहे हैं। उन्हें विश्वास है, 'हमारी बेटी पूरे विश्व में गांव का नाम रोशन करेगी।' 
 
'मिस यूनिवर्स' प्रतिस्पर्धा में भारत का प्रतिनिधित्व कर रही शिल्पा सिंह इसी गांव से हैं। 25 फरवरी 1989 को यहीं शिल्पा का जन्म हुआ था। लास वेगास में मिस यूनिवर्स प्रतिस्पर्धा के आखिरी राउंड में पहुंच चुकी हैं शिल्पा। अब 19 दिसंबर (भारतीय समयानुसार 20 दिसंबर की सुबह नतीजा आएगा) को खिताब का फैसला होगा। कुल 89 देशों की सुंदरियां भाग ले रही हैं। साल 2000 में लारा दत्ता के बाद शिल्‍पा इस मुकाबले में इस मुकाम तक पहुंचने वाली पहली भारतीय हैं। 
 
शिल्पा की 92 वर्षीया दादी बिंदा देवी की आंखों में खुशी के आंसू हैं। वह कहती हैं कि पूरा विश्वास है कि उनकी पोती एक दिन शिखर पर जरूर पहुंचेगी। मुंबई से फोन पर शिल्पा के भाई शलभ सिंह ने बताया कि उनकी बहन भारत को निराश नहीं करेगी। परिजनों व ग्रामीणों को भरोसा है, 'हमारी बिटिया को ही मिलेगा मिस यूनिवर्स का ताज।' वे कहते हैं, 'सुरेश बाबू की बेटी पर नाज है। अमेरिका तक पहुंचा दिया विष्णुपुर डीहा का नाम।' 
 

 

आपकी राय

 

शिल्‍पा की जीत के लिए दुआ करना चाहते हैं या उनके लिए कोई संदेश लिखना चाहते हैं तो यहां पोस्‍ट करें...


आपके विचार
 
 
कोड:
3 + 8

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment