विज्ञापन
 
Home >> National >> Latest News >> National >> MNS Chief Raj Thackeray

ओवैसी करेंगे सरेंडर, राज ठाकरे पर उबले बिहारी नेता

1 of 5 Photos
हैदराबाद। मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लमीन (एमआईएम) के विधायक अकबरूद्दीन ओवैसी कोर्ट में सरेंडर करेंगे। उनके भाई और एमआईएम के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने यह दावा किया है। अकबरूद्दीन के खिलाफ भड़काऊ भाषणों को लेकर कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। जांच की जा रही है। देश में कई अन्य अदालतों में भी ओवैसी की आपत्तिजनक टिप्पणियों को लेकर शिकायतें दर्ज कराई गई हैं। उनके भाई असदुद्दीन ने एक कार्यक्रम में कहा कि एमआईएम किसी धर्म के खिलाफ नहीं है। वह भाजपा और आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री किरण कुमार रेड्डी के विरुद्ध है। वह कह चुके हैं कि ओवैसी सरेंडर करेंगे। 
 
ओवैसी सोमवार की सुबह तीन बजे लंदन से लौट आए हैं। एयरपोर्ट पर पहुंचने पर उनका भव्‍य स्‍वागत किया गया। इसके बाद वह बंजारा हिल्‍स अपने घर चले गए। 
 
हैदराबाद में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस ने निर्मल टाउन और पुराने हैदराबाद में पांच से अधिक व्‍यक्ति के एक साथ जुटने पर प्रतिबंध लगा दिया है। भाजपा लगातार ओवैसी का विरोध कर रही है। भाजपा ने निर्मल में बंद का आयोजन भी किया था। जिसके कारण बड़ी संख्‍या में यहां पुलिसबल तैनात किया गया। 
 
 
 
 
राज ठाकरे के विवादास्पद बयान पर उबले बिहार के राजनेता 
 
दूसरी ओर, राजठाकरे के बिहारियों को दुष्कर्मी बताने और बिहारी जिस प्रदेश में रहेंगे वहां दिल्ली जैसी घटनाएं होती रहेंगी, जैसे बयानों पर एक बार फिर बिहार की राजनीति उबल पड़ी है। राज्य के लगभग सभी राजनीतिक दलों ने मनसे प्रमुख के बयान की तीखी आलोचना की है। भाजपा, लोजपा, जदयू और राजद ने रविवार को राजठाकरे के दिमाग का इलाज कराने और नफरत की राजनीति पर अंकुश लगाने की बात कही है। 

आपके विचार
 
 
कोड:
8 + 1

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment