नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली से सटे साहिबाबाद रेलवे स्टेशन पर एक लड़का ईयर फोन लगा कर गाने सुन रहा था। उसी वक्त ट्रैक पर ट्रेन आ गई। आवाज न सुनने की वजह से वह चपेट में आ गया। उसके दोनों पैर कट गए। इस दर्दनाक घटना से सनसनी फैल गई है।
मोबाइल पर गाना सुनते हुए या ईयर फोन पर बात करते हुए सड़क और रेलवे लाइन पार करने के क्रम में लोगों की होने वाली मौत को गंभीरता से लेते हुए दूरसंचार मंत्रालय और ट्राई (दूरसंचार नियामक प्राधिकरण) ने सभी ऑपरेटरों को कहा है कि वे इस तरह की घटनाओं की रोकथाम के लिए सघन जन-जागरण अभियान चलाएं।
दूरसंचार मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, 'सभी प्रमुख टेलीकॉम कंपनियों को कहा गया है कि वे अपने विज्ञापनों के साथ इस तरह की सूचनात्मक बातों को भी प्रचारित करें।' ट्राई के एक अधिकारी ने कहा कि ट्राई भी इसको लेकर अभियान शुरू करेगा।
अपने विज्ञापनों में ट्राई भी इस तरह की लाइनों को प्रचारित करेगा, जिससे लोगों के बीच कान में ईयर फोन लगाकर चलने के दुष्परिणामों को लेकर जागरूकता लाई जा सके।
एक प्रमुख टेलीकॉम कंपनी के प्रतिनिधि ने इस बाबत बात करने पर कहा, 'इस समय हर नए कनेक्शन के साथ एक सूचना पत्रिका दी जाती है जिसमें बताया जाता है कि सार्वजनिक जगहों पर मोबाइल पर किस तरह से बात की जाए।
ईयर फोन के इस्तेमाल और इससे होने वाली घटनाओं में हाल ही में हुए इजाफा को देखते हुए अब यह भी बताया जाएगा कि सड़क या रेलवे लाइन पार करते वक्त ईयर फोन का इस्तेमाल कितना खतरनाक हो सकता है।'
इस प्रतिनिधि ने कहा कि दूरसंचार मंत्रालय ने इस तरह का सुझाव दिया है। मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि हाल में दूरसंचार राज्यमंत्री सचिन पायलट ने भी इस पर एक बैठक की थी।
उन्होंने विशेषकर युवाओं के बीच कान में ईयर फोन लगाकर चलने की प्रवृत्ति पर चिंता जताते हुए निर्देश दिए कि विशेषकर गांव-देहात में ऐसे अभियान चलाए जाएं जिससे युवाओं को इसके दुष्परिणाम से अवगत कराया जा सके।
निर्वस्त्र महिलाओं संग जमता था सुरापान और 'कर्मकांड' का रंग!वीडियो: ओह गॉड...इन सिरफिरों की करतूत देख दंग रह जाएंगे!समंदर की गहराई में भारत ने उतारा दुनिया का सबसे घातक हथियारवीडियो: अजब मंदिर की गजब कहानी, इसे सुन होगी हैरानी!