आपके लिए दो अच्छी खबरें हैं। रिजर्व बैंक ने रेपो रेट और सीआारआर रेट में चौथाई फीसदी की कमी कर दी है। इसका सीधा असर यह होगा कि आपके लोन की ईएमआई थोड़ी कम हो जाएगी। प्रति लाख अब आपको करीब 16 रुपये कम ईएमआई भरना होगा। दूसरी खबर यह है कि एयरसेल ने एक तरह से मोबाइल पर मुफ्त रोमिंग सेवा की शुरुआत कर दी है।
एयरटेल, आइडिया जैसी कंपनियों के स्पेशल पैकेज में कटौती और कॉल दरों में इजाफे के बीच ग्राहकों के लिए कम से कम दो कंपनियों ने राहत की रिंगटोन बजाने का इरादा दिखाया है। एयरसेल ने निश्चित राशि लेकर ग्राहकों को उनके मौजूदा सर्किल के रेट पर ही रोमिंग सेवा देने का इरादा जताया है। बीएसएनएल ने कहा है कि वह भी ऐसे कदम उठाएगा जिससे कॉल दरों में प्रभावी रोक लगी रहे। इसके लिए बीएसएनए ने स्पेशल पैकेज पर काम करने का इरादा जताया है।
एक तरह से मुफ्त रोमिंग की शुरुआत करते हुए एयरसेल ने ‘एक देश- एक दर’ सेवा शुरू करते हुए कहा है कि दिल्ली के ग्राहक 39 और मुंबई के ग्राहक 32 रुपए देकर अपने मौजूदा सर्किल के कॉल रेट पर ही रोमिंग के दौरान भी सभी कॉल प्राप्त कर सकते हैं। दूसरे सर्किलों के ग्राहकों के लिए यह राशि 21-59 रुपए के बीच होगी। एयरसेल ने कहा है कि यह सुविधा कॉल, एसएमएस और डाटा सभी के लिए होगी। इधर, बीएसएनएल ने कहा है कि वह कोशिश कर रही है कि ऐसे ऑफर पेश करे जिससे कॉल दर व अन्य सेवाओं के दर में अधिक इजाफा न हो। कई तरह के विशेष पैकेज पर कार्य करने का इरादा जताते हुए बीएसएनएल ने कहा है कि अगल बाजार को ध्यान में रखते हुए अलग पैकेज जारी किए जाएंगे।
समान दरें
एयरसेल ने कॉलिंग, डाटा और एसएमएस की दरें अब एकसमान कर दी हैं, रोमिंग शुल्क भी खत्म।
मासिक शुल्क
इस सुविधा के लिए एयरसेल के ग्राहकों को मासिक शुल्क देना होगा, यह दिल्ली में 39 रुपए तो मुंबई में 32 रुपए होगा।
एयरसेल का प्लान
वॉयस : देश भर में एक पैसा प्रति सेकेंड की दर
एसएमएस : देश भर में एक रुपए।
डाटा : प्लान की दरों में कोई बदलाव नहीं।
आगे पढ़ें, क्या है रेपो रेट और सीआरआर
इनकम टैक्स बचाने के सात उपाय
29 जनवरी की प्रमुख खबरें
‘विश्वरूपम’ के बाद अब ‘आदि भगवान’ पर विवाद
100 करोड़ क्लब की रेस में ‘रेस 2’
'दामिनी' के साथ सबसे ज्यादा हैवानियत करने वाला 4 जून को हो सकता है आजाद!
महंगी कॉल के बीच राहत की रिंगटोन
भाजपा में कलह : बिहार से लेकर कर्नाटक तक पार्टी संकट में