विज्ञापन
 
Home >> National >> Latest News >> National >> Modi Set To Head BJP’S Poll Panel

मोदी को 'कप्‍तानी' देने पर भाजपा तैयार! बेनी हैं नरेंद्र मोदी के 'बाप'

2 of 6 Photos
मैं हूं मोदी का 'बाप': बेनी प्रसाद वर्मा 
 
केंद्रीय इस्‍पात मंत्री बेनी प्रसाद वर्मा की जुबान एक बार फिर फिसली है। बेनी ने विवादास्पद बयान देते हुए सारी हदें लांघ गए। बेनी ने बीजेपी के नेता नरेंद्र मोदी पर टिप्पणी करते हुए हुए खुद को उनका 'बाप' बता डाला। वर्मा ने मोदी के उत्तर प्रदेश में चुनाव लड़ने की अटकलों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि गुजरात के सीएम की यूपी में जमानत जब्त हो जाएगी। वर्मा मोदी पर लगातार हमले कर रहे हैं। पिछले महीने ही उन्होंने मोदी की तुलना अंडरवर्ल्‍ड डॉन दाऊद इब्राहिम से कर दी थी। वर्मा ने कहा कि नरेंद्र मोदी दाऊद से कम बड़े आतंकी नहीं है। गोंडा संसदीय सीट का प्रतिनिधित्व करने वाले वर्मा ने भारतीय जनता पार्टी और संघ के बारे में गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे के बयान का समर्थन भी किया था। बेनी प्रसाद ने भी शिंदे की राह पर चलते हुए भाजपा और आरएसएस पर आतंक को बढ़ावा देने का आरोप लगाया था। 
 
बहुगुणा को 'झिड़की' के बावजूद राहुल को पीएम बनाने पर अड़े बेनी
 
कांग्रेसी नेता बेनी प्रसाद वर्मा पर अक्सर दबाव काम नहीं करते हैं। यह बात एक बार फिर साबित हुई है। दरअसल उत्तराखंड के मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा को हाल ही में एक बैठक के दौरान खुद राहुल गांधी ने यह कहते हुए झिड़क दिया था कि वे अपना काम करें और राहुल खुद अपना काम कर रहे हैं। बहुगुणा ने राहुल को पीएम बनाए जाने की ख्वाहिश जताई थी। लेकिन लगता है कि उस बात का बेनी बाबू पर कोई असर नहीं पड़ा है। बेनी इस जिद पर अड़े हैं कि वे राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनवाकर रहेंगे। बेनी प्रसाद वर्मा से पूछा गया कि क्या मनमोहन सिंह खराब प्रधानमंत्री हैं तो जवाब में केंद्रीय इस्पात मंत्री ने कहा कि राहुल गांधी मनमोहन के ही आशीर्वाद से प्रधानमंत्री बनेंगे। 
 
 
 

गडकरी के 'दुश्‍मनोंके चलते निर्विरोध अध्‍यक्ष चुने गए राजनाथ सिंह

पहले कार्यकाल में राजनाथ ने आडवाणी से लिया था बदला

EXCLUSIVE:सिमी ने कांग्रेस को बताया आरएसएस से ज्‍यादा खतरनाक

INSIDE STORY: भाई की मदद के लिए गुपचु जयपुर पहुंच गई थीं प्रियंका

राहुल गांधी ने पहली बार दुनिया को बताईं निजी जिंदगी की ये 5 बातें

 

 


आपके विचार
 
 
कोड:
1 + 3

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment