विज्ञापन
 
Home >> National >> Latest News >> National >> Modi Set To Head BJP’S Poll Panel

बेनी प्रसाद वर्मा बोले- मैं हूं नरेंद्र मोदी का 'बाप'

4 of 6 Photos
मोदी की हिटलर से तुलना को लेकर काटजू पर भड़की बीजेपी 
 
भाजपा के वरिष्ठ नेता अरुण जेटली ने प्रेस काउंसिल के अध्यक्ष जस्टिस मार्कंडेय काटजू को कांग्रेसियों से भी ज्यादा कांग्रेसी बताया है। जेटली ने कहा कि अगर वे राजनीति करना चाहते हैं तो पद छोड़ दें या उन्हें बर्खास्त किया जाए। वहीं काटजू ने जेटली पर तथ्यों को तोड़ने-मरोड़ने का आरोप लगाया। उन्होंने भी जेटली से
राजनीति छोड़ने की मांग की। काटजू के लेख में गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी की निंदा से नाराज होकर जेटली ने यह प्रतिक्रिया दी। इसके बाद दोनों में जुबानी जंग छिड़ गई। राज्यसभा में विपक्ष के नेता जेटली ने रविवार को एक लेख लिखा। लेख में कहा गया कि गैर कांग्रेसी सरकारों पर काटजू के हमले ऐसे दिखाई देते हैं जैसे कि वे प्रेस काउंसिल का अध्यक्ष पद देने वालों के प्रति आभार प्रदर्शन कर रहे हों। प्रेस काउंसिल का अध्यक्ष पद वैधानिक और अर्धन्यायिक प्रकृति का है। जेटली ने लिखा कि मोदी पर काटजू के आरोप व्यक्तिगत हैं। इस पद पर रहते हुए कोई खुलेआम राजनीतिक गतिविधियां कैसे कर सकता है। जेटली ने आरोप लगाया कि जब यूपीए सरकार के 2जी स्पेक्ट्रम और कोयला घोटाले की बात करनी होती है तो वे आत्मनियंत्रण की चादर में लिपटे रहते हैं। इसके जवाब में काटजू ने कहा, ‘जेटली तथ्यों को तोड़-मरोड़ रहे हैं। मैंने शिवसेना प्रमुख बाल ठाकरे के निधन के समय फेसबुक पर टिप्पणी करने वाली दो लड़कियों की गिरफ्तारी पर महाराष्ट्र की कांग्रेस सरकार की निंदा की थी। बिहार में प्रेस की आजादी के बारे में रिपोर्ट प्रेस काउंसिल की टीम ने ही दी थी। हिमाचल प्रदेश सरकार की कार्यप्रणाली पर भी सख्त टिप्पणी की जा चुकी है।’ 
 
यह लिखा था काटजू ने
जस्टिस काटजू ने एक दैनिक में अपने लेख में गुजरात के बारे में लिखा था। इसमें कहा था कि बड़े औद्योगिक घरानों को रियायत देने, उन्हें सस्ती जमीन और बिजली देने को विकास नहीं कहा जा सकता। खासकर तब तक इससे जब तक बड़ी संख्या में लोगों का जीवन स्तर बेहतर न हो। इस लेख में आंकड़ों के आधार पर गुजरात के विकास का ब्यौरा देते हुए वे लोगों से अपील करते हैं कि यदि वह देश के भविष्य के लिए चिंतित हैं तो उनकी बातों को ध्यान में रखें। अन्यथा वह भी ऐसी ही गलती कर सकते हैं जैसी कि जर्मनी के लोगों ने 1933 में की थी।
 
मोदी ने भी किया ट्वीट
गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस मामले में ट्वीट किया। कहा, 'काटजू पूर्वाग्रह भरी नजरों से गुजरात को देख रहे हैं। गुजरात के बारे में फैलाए जा रहे उनके झूठों को जेटली का लेख खंडित करता है।'
 
जेटली के फोन कॉल से जुड़े मामले में एक और गिरफ्तार
 
बीजेपी के नेता अरुण जेटली के फोन कॉल का ब्योरा गैर कानूनी ढंग से हासिल करने के सनसनीखेज मामले में पुलिस ने सोमवार को एक और गिरफ्तारी की। पुलिस ने नीरज नाम के शख्स को गिरफ्तार किया है जो एक प्राइवेट जासूसी फर्म के लिए काम करता है। नीरज पर आरोप है कि वह जेटली की कॉल डिटेल हासिल करने की कोशिश कर रहा था। इससे पहले पुलिस इस मामले में अरविंद डबास नाम के एक सिपाही को गिरफ्तार कर चुकी है। 
 
आगे की स्लाइड में पढ़िए, राहुल गांधी कांग्रेस को 'मजबूत' करने के लिए क्या कर रहे हैं: 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
9 + 2

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Job Alerts
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment