संगठन को मजबूत करने में जुटे राहुल ने कतरे महासचिवों के 'पर'
एक तरफ बीजेपी मोदी को चुनाव प्रचार समिति का प्रमुख बनाने की तैयारी में है, वहीं कांग्रेस अपने संगठन को मजबूत करने में जुटी हुई है। इसी सिलसिले में पार्टी के उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने सभी राज्यों की ईकाइयों को निर्देश दिया कि अगले दो महीनों में जरूरी पदाधिकारियों की नियुक्ति कर लें। राहुल ने कांग्रेस की सभी राज्य ईकाइयों के प्रमुखों से यह भी कहा है कि वे राहुल से नियमित रूप से मिलते रहें। राजनीतिक गलियारों में राहुल के इस कदम को पार्टी के महासचिवों के 'पर कतरने' के तौर पर देखा जा रहा है।
सूत्रों के मुताबिक राहुल को उम्मीद है कि ताजा रणनीति से उन्हें राज्यों से 'स्वतंत्र फीडबैक' मिल सकेगा, जिसमें दिल्ली में मौजूद नेताओं की हिस्सेदारी नहीं होगी। इसके अलावा राहुल गांधी ने सभी प्रदेश अध्यक्षों से कहा है कि वे अपने-अपने राज्यों के तीन अहम मुद्दों की सूची उन्हें सौंपें। गौरतलब है कि आने वाले समय में होने वाले विधानसभा और लोकसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस राहुल गांधी को चुनाव समन्वय समिति का प्रमुख बना चुकी है।
आगे की स्लाइड में पढ़िए, पीएम बनने के लिए मायावती ने भरी हुंकार: