जीत की हैट्रिक लगाएंगे मोदी, पर मुस्लिम नहीं करेंगे माफ!
नई दिल्ली. क्या गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी (PIX: मोदी इन पांच कारणों से कभी भी पीएम नहीं बन सकते हैं) के 2002 के दंगों के लिए माफी नहीं मांगने की एक वजह यह है कि उनके माफी मांगने के बावजूद राज्य के मुस्लिम उन्हें माफ नहीं करेंगे। कम से कम निजी टीवी चैनल आज तक का ओपिनियन पोल तो यही साबित करता है। आज तक के ओपिनियन पोल में यह बात सामने आई है कि 60 फीसदी से ज़्यादा मुस्लिम यह मानते हैं कि अगर मोदी (गडकरी के संग विदेश मंत्री, देवेगौड़ा भी मुसीबत में) 2002 के दंगों के लिए माफी भी मांग लें तो भी वे उन्हें माफ करने को तैयार नहीं हैं। 28 फीसदी लोग आज भी मानते हैं कि मोदी 2002 के गुजरात दंगों के लिए जिम्मेदार हैं। वहीं, 58 फीसदी लोगों का यह कहना था कि वे दंगों के लिए जिम्मेदार नहीं हैं। (मोदी को पीएम इन वेटिंग बनाएगी भाजपा)
इस सर्वे में 36 विधानसभा सीटों 5040 वोटर सैंपल जुटाए गए थे। सर्वे इसी साल 12 अक्टूबर से 18 अक्टूबर के बीच किया गया। ऐसा अनुमान है कि इस ऑपिनियन पोल में गलती की गुंजाइश तीन फीसदी तक है। (मोदी V/s नीतीश: इन 10 वजहों से बढ़ी दूरियां)
ओपिनियन पोल के कुछ नतीजों पर आगे की स्लाइड में नज़र डालें:








