विज्ञापन
 
Home >> Politics >> Aaj Ki Raajniti >> Mulayam Singh Says, Loksabha Polls By September

इस साल सितंबर में हो सकते हैं चुनाव : मुलायम

एजेंसी | Feb 05, 2013, 14:58PM IST
 
 

 
लखनऊ. समाजवादी पार्टी के प्रमुख मुलायम सिंह यादव ने सोमवार को संभावना जताई कि बजट सत्र के बाद यूपीए सरकार आम चुनाव की घोषणा कर सकती है। इस साल सितंबर में चुनाव हो सकते हैं। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से इसके लिए तैयार रहने को कहा है। यादव ने कहा, ‘आप सभी को लोकसभा चुनाव के लिए तैयार रहना चाहिए। मेरी जानकारी के मुताबिक बजट सत्र के बाद चुनाव की घोषणा हो सकती है।’ 
 
उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से मतदाता सूचियों पर नजर रखने, लोगों से संपर्क रखने और उनकी समस्याओं का सरकार के स्तर पर समाधान कराने को कहा है। अफसरों के बारे में सपा प्रमुख ने कहा कि वे मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से अफसरों के कामकाज को लेकर बात करेंगे। 
 
लेकिन कांग्रेस के नेता और केंद्रीय मंत्री राजीव शुक्ला ने मुलायम के बयान को हवा में उड़ाते हुए कहा कि कई पार्टियों के नेता अपने कार्यकर्ताओं को सजग रखने के लिए ऐसी बातें करते हैं। 
 
 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
5 + 3

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment