Home >> National >> Latest News >> National >> Mulayam Stands On The Bill Of Pramotion In Reservation
आरक्षण बिल : मुलायम ने दी समर्थन वापसी की धमकी
dainik bhaskar
| Dec 16, 2012, 18:53PM IST

मैनपुरी/लखनऊ. एससी-एसटी को प्रमोशन में आरक्षण मुद्दे पर सपा ने सरकार से समर्थन वापस लेने की चेतावनी दी है। यादव ने मैनपुरी में कहा, ‘यह विधेयक लोगों को बांटने वाला है। हमारी पार्टी संसद में और बाहर इसका विरोध करती रहेगी। अगर इस विधेयक पर सदन में वोटिंग होती है तो पार्टी सरकार को समर्थन जारी रखने पर पुनर्विचार करेगी।’ मुलायम सिंह ने कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री से भेंट कर विरोध का कारण बताया है।
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, ‘सिर्फ 22 फीसदी लोगों की खातिर बाकी लोगों की मुश्किलें नहीं बढ़ाई जा सकतीं।’ उधर, उत्तर प्रदेश में लगातार तीसरे दिन शनिवार को भी18 लाख राज्य कर्मचारी हड़ताल पर रहे। ये कर्मचारी एससी-एसटी को प्रमोशन में आरक्षण दिए जाने के विरोध में हैं।







