अब प्रेमी जोड़ों पर कार्रवाई नहीं करेगी मुंबई पुलिस!
भास्कर न्यूज नेटवर्क | Jan 25, 2013, 07:42AM IST

मुंबई। मुंबई पुलिस प्रेमी जोड़ों के खिलाफ कार्रवाई नहीं करेगी। पुलिस आयुक्त डॉ. सत्यपाल सिंह ने बुधवार को समुद्र तटों व पार्कों में एकांत में बैठने वाले जोड़ों पर कार्रवाई करने को कहा था। उन्होंने 500 से 1200 रुपए दंड लगाने के निर्देश भी दिए थे। लेकिन विरोध होने पर 24 घंटों में पुलिस का रुख बदल गया।
मुंबई पुलिस के प्रवक्ता एवं पुलिस उपायुक्त अंबादास पोटे ने गुरुवार को कहा कि सिंह के बयान को गलत ढंग से प्रचारित किया गया। उन्होंने प्रेमी जोड़ों को असामाजिक तत्वों के उत्पीडऩ से बचाने के लिए निगरानी रखने के निर्देश दिए थे। उन्होंने कहा कि अक्सर पुलिस स्टेशनों में एकांत में बैठे प्रेमी जोड़ों को लूटने या ब्लैकमेल करने की शिकायत आती है। इस वजह से मुंबई पुलिस जोड़ों पर निगरानी रखेगी। कुछ आपत्तिजनक पाया जाता है तो उन्हें घर भेज दिया जाएगा। यदि कोई अश्लील हरकत करता है तो उसके खिलाफ मुंबई पुलिस कानून के तहत कार्रवाई होगी।







