विज्ञापन
 
Home >> National >> Latest News >> National >> Myster About Ipl Molestation Accusation Girl Zohal Hamid Deepens

गहरा रहा है आईपीएल खिलाड़ी पर आरोप लगाने वाली लड़की का राज

dainikbhaskar.com | May 20, 2012, 20:16PM IST
 
 


नई दिल्ली. आईपीएल खिलाड़ी ल्यूक पॉमर्शबैक पर छेड़खानी का आरोप लगाने वाली अमेरिकी लड़की जोहल हामिद का राज गहरा रहा है। जोहल ने खुद को मुंबई के सोशेलाइट साहिल परिजादा की मंगेतर बताया था लेकिन अब साहिल ने भी जोहल को मंगेतर मानने से इंकार कर दिया है।  

साहिल का कहना है कि जोहल सिर्फ उसकी गर्लफ्रैंड है। वहीं आर्म्स डीलर और नेवी वार रूम लीक केस के आरोपी अभिषेक वर्मा ने जोहल को अपनी राखी बहन बताया है। 'द संडे गार्जियन' की एक रिपोर्ट के मुताबिक वर्मा जोहल को अपनी 'राखी बहन' मानते हैं। यही नहीं अभिषेक वर्मा के कानूनी मामले देखने वाली लॉ फर्म 'सी एंड सी' ही जोहल का मामला भी देख रही है।


वहीं इससे पहले जोहल को मीडिया रिपोर्टों में भारतीय  मूल की अमेरिकी नागरिक कहा गया था लेकिन दिल्ली महिला आयोग में दी अपनी शिकायत में जोहल ने बताया है कि उसके पिता अफगानी मूल के हैं और मां ईरानी हैं और फिलहाल वो अमेरिका की नागरिक है।  

 

आईपीएल फ्रेंचाइजी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के मालिक विजय माल्या के बेटे सिद्धार्थ माल्या के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने वाली जोहल के बारे में अभिषेक वर्मा पर कई रक्षा सौदों में दलाली के आरोप लगाने वाली अमेरिकी नागरिक सी एडमंड्स एलन का कहना है कि वो कागजों में गेंटन इडिया प्राइवेट लिमिटेड के लिए काम करती है। एडमंड्स एलन गेंटन प्राइवेट लिमिटेड के अध्यक्ष हैं। उन्होंने अभिषेक वर्मा के कहने पर ही यह कंपनी बनाई थी। गेंटन इंडिया रक्षा मामलों की सलाहकार कंपनी हैं और एडमंड्स के मुताबिक यह अभिषेक वर्मा की ही कंपनी है।

 

वहीं अभिषेक वर्मा के करीबी लोगों का कहना है कि जोहल और वर्मा के बीच कभी भी किसी तरह के व्यापारिक रिश्ते नहीं थे। वो एक फ्रैंच ब्यूटी प्रॉडक्ट में मर्चेंडाइज मैनेजर है और न्यूयॉर्क में काम करती है।  

 

एलन का कहना है कि अभिषेक वर्मा के कहने पर ही उसने पिछले साल जोहल के भारत आने के लिए वीजा के लिए रिकमेंड किया था। जोहल गेंटन इंडिया की सहालकार बनकर भारत आई थी।   जोहल पर गेंटन इंडिया से जुड़ने होने के आरोप लगाने वाले अमेरिकी नागरिक सी एडमंड्स एलन ने दैनिक भास्कर डॉट कॉम को अभिषेक वर्मा से अपनी नजदीकियों के सबूत भी भेजे हैं।  

एलन और अभिषेक वर्मा के बीच न्यूयॉर्क में चल रहा है मुकदमा
जोहल को अभिषेक वर्मा की करीबी बताने वाले एलन और अभिषेक वर्मा के बीच करीब एक हजार करोड़ रुपए को लेकर न्यूयॉर्क में मुकदमा चल रहा है। एलन द्वारा भास्कर डॉट कॉम को भेजे गए दस्तावेजों के मुताबिक 18 जनवरी 2012 को अभिषेक वर्मा ने एलन से अपने 1 हजार करोड़ रुपए दिल्ली की एक  बैंक में ट्रांस्फर करने के लिए कहा। एलन को हालांकि बैंक का नाम और खाता संख्या नहीं दी गई थी। करार की शर्त के मुताबिक एलन को तीन दिन के भीतर पैसा अभिषेक वर्मा को लौटाना था। जब पैसा नहीं लौटाया गया तो  अभिषेक वर्मा ने अपनी अधिवक्ता लिन ई. जुडैल के जरिए यूएस डिस्ट्रिक्ट कोर्ट सदर्न डिस्ट्रिक्ट न्यूयॉर्क में एलन के खिलाफ सिविल मुकदमा दायर कर दिया। फिलहाल यह मामला जज रॉबर्ट एल. कार्टर की बैंच के अधीन है। 15 फरवरी 2012 को दायर किए गए इस मुकदमे (केस संख्या1:2012cv01182, न्यूयॉर्क सदर्न डिस्ट्रिक्ट कोर्ट) में अभिषेक वर्मा को भारत का नागरिक, प्रतिष्ठित व्यापारी और समाजसेवी बताया गया है। इस मुकदमें में कहा गया है कि अभिषेक वर्मा ने 205 मिलियन डॉलर एलन को दिए। एलन ने 11 साल तक इस पैसे का का प्रबंधन किया लेकिन वापस मांगने पर मुकर गए।

ल्यूक के साथ कमरे में दाखिल हुई थी जोहल, फिर भागी

आईपीएल में पंगा : ल्‍यूक को बेल, माल्‍या को अल्‍टीमेटम

आईपीएल तमाशा: 'मुझे खींचा और किस करने की कोशिश की'

ठाकरे का वार- अमेरिका में चुप रहते हैं शाहरुख, यहां करते हैं पंगा

 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
1 + 1

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment