नई दिल्ली. सोनिया गांधी की अध्यक्षता में बनी राष्ट्रीय सलाहकार समिति (एनएसी) के दो सदस्यों ने मुंबई में 26/11 हमलों के प्रमुख आरोपी आतंकी अजमल आमिर कसाब को फांसी न देने की मांग की थी। अंग्रेजी अखबार 'द पायनियर' की एक रिपोर्ट के मुताबिक समिति के एक मौजूदा और एक पूर्व सदस्य ने राष्ट्रपति से कसाब के लिए फांसी माफी की अपील की थी। ये दोनों सदस्य राष्ट्रपति से अपील करने वाले 203 सदस्यों में शामिल थे। सजा माफी की अपील करने वाले एनएसी सदस्यों में अरुणा रॉय और हर्ष मंदर शामिल थे। यह जानकारी आरटीआई के तहत पूछे सवाल के जवाब में दी गई है।
(पढ़ें, कसाब को
फांसी से बौखलाया पाकिस्तान) वहीं आंध्र प्रदेश में तेलंगाना मुद्दे पर सात कांग्रेसी सांसद सोनिया गांधी को अपना इस्तीफा सौंपेंगे।
कसाब और उसके साथियों ने 26 नवंबर, 2008 को मुंबई में हुए आतंकी हमले (26/11) में 164 लोगों की जान ली थी।कसाब को 21 नवंबर 2012 को फांसी की सजा दी गई थी।