मोदी पीएम बने तो देश की छवि खराब होगी : शबाना आजमी
अभिनेत्री शबाना आजमी ने कहा कि यदि नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बने तो पूरी दुनिया में देश की छवि खराब होगी। उन्होंने कहा, ‘जिस नेता को अमेरिका में प्रवेश नहीं करने दिया हो, वह नेता प्रधानमंत्री बनेगा तो दुनिया में अच्छा मैसेज नहीं जाएगा।’ वे यहां महिला हिंसा के खिलाफ आयोजित एक कार्यक्रम में भाग लेने आई थीं। उन्होंने कहा कि गुजरात के मेहसाणा कस्बे में तेजी से गिरता लिंगानुपात चिंता का विषय है। हालात ऐसे हैं कि चार पुरुषों को एक महिला से शादी करनी पड़ रही है। लड़की होने पर आंसू बहाना और लड़का होने पर लड्डू बांटना बंद होना चाहिए। वक्त आ गया है, जब महिलाओं को अपनी सुरक्षा खुद करनी होगी।