विज्ञापन
 
Home >> National >> Latest News >> National >> Narendra Modi Blackmail Gadkari

नरेंद्र मोदी ने किया गडकरी को ब्‍लैकमेल, भेज दिया था इस्‍तीफा

Agency | May 28, 2012, 10:33AM IST
 
 


मुंबई. मुंबई में भाजपा की राष्‍ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक खत्‍म हो जाने के दो दिन बाद पता चला है कि गुजरात के मुख्‍यमंत्री नरेंद्र मोदी ने बैठक में शामिल होने को लेकर आलाकमान को ब्‍लैकमेल किया था। एक स्‍थानीय अखबार का दावा है कि मोदी ने अध्‍यक्ष नितिन गडकरी को राष्‍ट्रीय कार्यकारिणी से अपना इस्‍तीफा भेज दिया था। उनका कहना था कि या तो वह रहेंगे या फिर संजय जोशी। मोदी संजय जोशी के इस्‍तीफे के बाद ही मुंबई कार्यकारिणी में शामिल होने के लिए गए थे।




 



अखबार का दावा है कि मोदी की धमकी के बाद तुरंत दिल्‍ली में भाजपा के शीर्ष नेताओं की बैठक बुलाई गई। जिसमें निर्णय लिया गया कि मोदी के लिए जोशी को बाहर का रास्‍ता दिखाया जाए। लेकिन मोदी इससे भी नहीं माने और जोशी पर एक और हमला किया।




रविवार को जोशी मुंबई से दिल्‍ली ट्रेन से जाने वाले थे, लेकिन पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने उन्‍हें हवाई जहाज से जाने का आदेश दिया। अखबार के अनुसार, शनिवार को पार्टी की ओर से भाजपा, संघ, विहिप के नेताओं को कहा गया कि मुंबई से दिल्‍ली के रास्‍ते गुजरात के स्‍टेशनों पर जोशी का स्‍वागत किया जाए। इसमें वापी, वलसाड, नवसारी, वडोदरा, दाहोद और गोधरा जैसे स्‍टेशन शामिल थे। लेकिन रविवार को जब मोदी ने गडकरी ने जन्‍मदिन की बधाई के लिए फोन किया तो उन्‍होंने गडकरी पर संजय जोशी की यात्रा कार्यक्रम बदलवाने का दबाव डाला। तब जोशी ने हवाई जहाज की टिकट बुक कराई।


 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
5 + 8

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment