विज्ञापन
 
Home >> Politics >> Aaj Ki Raajniti >> Narendra Modi Is Invited In Europian Parliament

नरेंद्र मोदी को यूरोपियन पार्लियामेंट के लिए न्यौता

दिव्य भास्कर नेटवर्क | Feb 10, 2013, 15:05PM IST
 
 

 
गांधीनगर. गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी को यूरोपियन पार्लियामेंट व ब्रसेल्स यूरोपियन बिजनेस समिट के लिए न्यौता मिला है। बिजनेस समिट -2013 के अंत में प्रस्तावित है। इसमें 27 देशों के प्रतिनिधि पहुंचने वाले हैं। 
 
 
मोदी को समिट में शामिल होने का आमंत्रण शनिवार को यूरोपियन पार्लियामेंट की पर्यावरण, सार्वजनिक स्वास्थ्य एवं खाद्य सुरक्षा समिति के अध्यक्ष ज्यो लिनेन ने दिया है। वे शनिवार को बेंगलुरू में श्रीश्री रविशंकर द्वारा आयोजित सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक परिषद में हिस्सा लेने आए थे। जबकि मोदी स्काईप वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से परिषद में हिस्सा लेने वालों से संवाद कर रहे थे। इसी दौरान लिनेन ने यूरोपियन पार्लियामेंट के लिए उन्हें आमंत्रित किया। इस दौरान ब्रिटेन कंजर्वेटिव पार्टी के निर्ज देवा, बेल्जियम सीनेट की मानद प्रमुख एन्नी मेरी लिजीन एवं रूसी संसद (डूमा) के डिप्टी चीफ एवं कम्युनिस्ट पार्टी के व्लादिसलाव यूर्चिक भी मौजूद थे। इसी क्रम में ब्रसेल्स में वर्षान्त में होने वाली यूरोपियन बिजनेस समिट हेतु भी मोदी को विशेष आमंत्रण दिया गया। 
 
 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
1 + 2

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Job Alerts
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment