जिनसे पूरा देश खौफ खाता है, वे भी डरते हैं

जिन नक्सलियों से पूरा देश खौफ खाता है उनके बारे में सरकार की तरफ से एक चौंकाने वाला तथ्य सामने आया है।
बुधवार को सरकार ने खुलासा किया कि नक्सली खुद को बचाने के लिए एक नई रणनीति को अपना रहे हैं। वे सेना से मुठभेड़ और गोलीबारी के दौरान महिलाओं और बच्चों को ढाल की तरह इस्तेमाल करते हैं।
राज्यमंत्री जितेन्द्र सिंह ने राज्यसभा में लिखित में बताया है कि नक्सली अपहरण कर अपने साथियों को छुड़ाने का दबाव डालते हैं, साथ ही उन्होंने उत्तर-पूर्व के विद्रोहियों से हाथ मिला लिया है। जो अब उन्हें हथियार और गोला-बारूद की सप्लाई करते हैं।
राज्यमंत्री ने आगे उल्लेख किया है कि नक्सली अब आधुनिक हथियारों का इस्तेमाल करने लगे हैं। जिसमें मोटार जैसे हथियार भी शामिल हैं। इतना ही नहीं धन जुटाने के लिए भी वह कई पैतरे आजमाते हैं। इसके साथ-साथ अफीम और गांजे की खेती को प्रोत्साहित कर रहे हैं और पुलिस के मुखबिरों की हत्या करने में भी पीछे नहीं है।






