विज्ञापन
 
Home >> National >> Latest News >> National >> NDA Called Bharat Bandh Today, Congress Looking For All Options To Save Government

भारत बंद आज, कांग्रेस के सामने सरकार बचाने की चुनौती

Pankaj Kumar/Dainikbhaskar.com | Sep 20, 2012, 02:44AM IST
 
 



नई दिल्ली.  उत्‍तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सपा कार्यकर्ताओं ने डीआरएम ऑफिस सहित दर्जनों सरकारी दफ्तरों पर ताले जड़ दिए हैं। सपाइयों ने आगरा में ताजमहल भी बंद करवाने की कोशिश की। बैरीकेडिंग पार कर सपाइयों की भीड़ ताजमहल के दक्षिणी गेट तक पहुंच गई। इन लोगों ने गेट को बंद करवाना चाहा। भीड़ के आगे पुलिस कम पड़ गई थी। किसी तरह पुलिस ने ताजमहल का गेट बंद करवाने से रोका। भारी हंगामे की वजह से पर्यटकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं, राजस्‍थान की राजधानी जयपुर में भी बंद का असर दिख रहा है।



इससे पहले सपाइयों ने  राजामंडी स्‍टेशन पर छत्‍तीसगढ़ एक्‍सप्रेस रोक दी। करीब आधे घंटे तक इसे रोक कर रखा गया। भाजपाइयों ने आगरा-ग्‍वा‍लियर नेशनल हाइवे को जाम कर दिया और सोनिया गांधी और कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी का पुतला फूंका। (जानिए: जयपुर का हाल)



डीजल के दाम बढ़ाने (पढ़ें, और महंगा हो सकता है पेट्रोल-डीजल), सस्‍ते रसोई गैस सिलेंडरों की राशनिंग करने और रिटेल में एफडीआई को मंजूरी (पढें इसके 10 नफा-नुकसान) देने से संकट में आई सरकार (पढ़ें, सरकार के पास हैं ये चार विकल्‍प) के खिलाफ आज विपक्ष का भारत बंद (पढ़ें बंद से जुड़े दस दिलचस्‍प फैक्‍्ट्स)  है। सुबह से यूपी, बिहार के कई शहरों में राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता सड़कों पर निकल आए। उन्‍होंने सबसे पहले ट्रेनों को निशाना बनाया। पटना में भाजपा कार्यकर्ताओं  ने रेलवे ट्रैक पर बैठ कर कई ट्रेनों की आवाजाही रोक दी। बाजार में खुल रही दुकानों को भी उन्‍होंने बंद करवा दिया। लखनऊ में सपा कार्यकर्ताओं ने लखनऊ-इलाहाबाद हाईवे जाम कर दिया और त्रिवेणी एक्‍सप्रेस को भी रोका। इलाहाबाद, वारणसी, मथुरा में भी बंद समर्थकों ने ट्रेनें रोक दी हैं। इलाहाबाद में सपाइयों ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और कांग्रेस अध्‍यक्ष सोनिया गांधी का पुतला भी फूंका। 



राजधानी दिल्‍ली, मुंबई और कोलकाता में अभी स्थिति सामान्‍य है। लेकिन इन शहरों में सड़कों पर पुलिस की मौजूदगी जरूर बढ़ गई है। जंतर मंतर पर लेफ्ट और बीजेपी के नेता एक मंच पर जुटे। (जानिए : झारखंड का हाल)



लगभग पूरा विपक्ष बंद के समर्थन में है। इसमें एनडीए में शामिल सभी दल (शिवसेना को छोड़ कर), वाम मोर्चा में शामिल चारों दल और देश के कई कारोबारी संगठन शामिल हैं। यूपीए सरकार में शामिल डीएमके ने भी बंद का समर्थन किया है। हालांकि तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी ने बंद का विरोध किया है। ममता ने कहा कि वह बंद की राजनीति नहीं करती हैं (पढ़ें, नाटक कर रही सरकार: ममता)। पेट्रोल पंप, अस्पताल और दूध जैसी आवश्यक सेवाओं को बंद से मुक्‍त रखा गया है। 

 

आगे के स्‍लाइड पर क्लिक कर जानें कि कांग्रेस, भाजपा, बसपा, सपा आदि पार्टियों का क्‍या रुख है और उनके अंदर क्‍या हलचल है....

और महंगा हो सकता है पेट्रोल-डीजल

ममता की दहाड़, कहा-नाटक कर रही केंद्र सरकार

सरकार के पास हैं ये चार विकल्‍प

6  सिलेंडर की लिमिट से यूं निपटेंगी महिलाएं

रिटेल में FDI के 10 नफा-नुकसान

 
 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
6 + 3

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment