विज्ञापन
 
Home >> National >> Latest News >> National >> NDA, Modi Favourites If Polls Held Now: Survey

SURVEY REPORT: राहुल को नहीं, नरेंद्र मोदी को पीएम देखना चाहता है देश

1 of 6 Photos
नई दिल्ली. जयपुर में कांग्रेस ने चिंतन शिविर कर राहुल गांधी को भले ही आगे खड़ा कर दिया हो लेकिन देश अभी भी उन्‍हें जिम्‍मेदारी देने के लिए तैयार नहीं है। देश की जनता गुजरात के मुख्‍यमंत्री नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री के रूप में देखना चाहती है। जबकि, राहुल गांधी दूसरी और मनमोहन आखिरी पसंद हैं। यह खुलासा एक सर्वे में हुआ है। वहीं महाराष्ट्र से कांग्रेस के राज्यसभा सांसद विजय दर्डा ने शुक्रवार को एक कार्यक्रम में गडकरी की तारीफ की। दर्डा पहले भी नरेंद्र मोदी की तारीफ कर चुके हैं जब वह गुजरात के एक कार्यक्रम में भाग लेने गए थे। तब पार्टी ने उनसे जवाब भी मांगा था। दर्डा ने कहा कि गडकरी ने इस्तीफा देकर अपनी इज्जत और अस्मिता का ध्यान रखा। उन्होंने गडकरी को शेर भी बताया। कांग्रेस गडकरी को भ्रष्टाचार लेकर निशाने पर लेती रही है। दर्डा कोयले घोटाले में भी आरोपी हैं। 
 
एबीपी न्यूज-नीलसन सर्वे के मुताबिक अगर अभी लोकसभा चुनाव हों तो भाजपा नेतृत्व वाला एनडीए सत्ता में आ सकता है। 39% लोग एनडीए को वोट देंगे जबकि यूपीए की झोली में 22'वोट जाएंगे। यह सर्वे 10 से 17 जनवरी के बीच 28 शहरों में किया गया। इसमें 8842 वोटरों की राय ली गई। लोगों से प्रधानमंत्री पद के लिए पसंद पूछी गई तो पहली पसंद बनकर उभरे गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी। जबकि राहुल गांधी दूसरी और मनमोहन आखिरी पसंद थे। 
 
गौरतलब है कि नरेंद्र मोदी पर हमेशा से यह आरोप लगता आया है कि उनकी ईमेज बनाने के लिए सोशल मीडिया पर पूरा एक गैंग सक्रिय है। जो दिन रात मोदी विरोधियों से दो दो हाथ करता है। यह बात खुद कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह भी कह चुके हैं। इसके अलावा फेसबुक पर पूरी एक टीम सक्रिय है जो हर हाल में मोदी को हिंदुस्‍तान की सत्‍ता सौंपने के लिए बैचेन हैं। इन सबके बीच, मोदी ने कभी भी प्रधानमंत्री पद के लिए दावेदारी नहीं जताई है। 
 

गडकरी के 'दुश्‍मनों' के चलते निर्विरोध अध्‍यक्ष चुने गए राजनाथ सिंह

पहले कार्यकाल में राजनाथ ने आडवाणी से लिया था बदला

EXCLUSIVE:सिमी ने कांग्रेस को बताया आरएसएस से ज्‍यादा खतरनाक

INSIDE STORY: भाई की मदद के लिए गुपचुप जयपुर पहुंच गई थीं प्रियंका

राहुल गांधी ने पहली बार दुनिया को बताईं निजी जिंदगी की ये 5 बातें  

 

 

25 जनवरी 2013 की खास खबरें
 

 


आपके विचार
 
 
कोड:
3 + 2

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment