यहां महिला अध्यापकों को हरे ब्लाउज में आने का मिला फरमान
agency
| Jul 04, 2012, 09:18AM IST

जानकारी के मुताबिक, सर्वशिक्षा अभियान के जिला परियोजना अधिकारी के.एम. अय्यर को सर्कुलर जारी करने के लिए सस्पेंड किया गया है। महिला अध्यापकों ने आरोप लगाया कि इस आदेश के पीछे राजनीतिक मंशा हो सकती है। हरा रंग इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग के झंडे का रंग है। इसी पार्टी के सदस्य शिक्षा मंत्रालय संभाल रहे हैं।
राज्य शिक्षा मंत्रालय के मुताबिक, मंत्रालय का इस सर्कुलर से कोई संबंध नहीं है। मंत्री ने साधारण शिक्षा विभाग के सचिव को अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई करने और विवाद की पूरी जांच कराने के लिए कहा है। रिपोर्ट आने के बाद सही कारणों का पता चल पाएगा।






