विज्ञापन
 
Home >> National >> Latest News >> National >> New Railway Time Table Announced

1 जुलाई से कई ट्रेनों के समय बदले

bhaskar news | Jun 30, 2012, 08:56AM IST
 
 


नई दिल्ली. उत्तर रेलवे ने वर्ष 2012-13 के लिए ट्रेनों के परिचालन के लिए नई समय-सारणी शुक्रवार को जारी कर दी। नई व्यवस्था के मुताबिक चार दर्जन रेलगाडिय़ों की आवाजाही के समय में परिवर्तन किया गया है। 28 रेलगाडिय़ों के प्रस्थान समय और 19 रेलगाडिय़ों के आगमन समय में परिवर्तन किया गया है। इसके अलावा आठ रेलगाडिय़ों के सेवा दिनों में वृद्धि जबकि सात रेलगाडिय़ों के सेवा दिन में परिवर्तन किया गया है। दो रेलगाडिय़ों के मार्ग में बदलाव किया गया है। यह व्यवस्था एक जुलाई से लागू हो जाएगी।


 
उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक वीके गुप्ता ने संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि अगले एक वर्ष में 16 नई रेलगाडिय़ों का परिचालन शुरू किया जाएगा, जिनमें 13 मेल या एक्सप्रेस और तीन पैसेंजर रेलगाडिय़ां शामिल हैं। उन्होंने कहा कि नई रेलगाडिय़ों का परिचालन शुरू होने की तिथि बाद में घोषित की जाएगी।


 


उत्तर रेलवे के डिप्टी चीफ ऑपरेटिंग मैनेजर (पंक्चुएलटी) मनीष तिवारी ने कहा कि रीवा एक्सप्रेस, ब्रह्मपुत्र मेल, गोमती एक्सप्रेस, देहरादून जनशताब्दी एक्सप्रेस, अमृतसर-सहरसा गरीब रथ, नई दिल्ली-राजेन्द्र नगर राजधानी, दिल्ली-जोधपुर मंडोर एक्सप्रेस, भुवनेश्वर राजधानी आदि रेलगाडिय़ों के प्रस्थान समय में परिवर्तन किया गया है। 


उन्होंने कहा कि झेलम एक्सप्रेस, भोपाल शताब्दी, लुधियाना-नई दिल्ली शताब्दी, कानपुर शताब्दी, देहरादून शताब्दी, शान-ए-पंजाब, इंदौर-अमृतसर एक्सप्रेस, गुजरात संपर्क क्रांति, स्वर्ण मंदिर मेल आदि ट्रेनों के दिल्ली आगमन समय में परिवर्तन किया गया है। उन्होंने कहा कि आगमन-प्रस्थान समय में दस मिनट से एक घंटा 40 मिनट के बीच परिवर्तन किया गया है।


 


उन्होंने कहा कि आठ रेलगाडिय़ों के नंबरों में बदलाव किया गया है, जिनमें बंगलौर राजधानी, अहमदाबाद-सुल्तानपुर एक्सप्रेस, जयपुर-अमृतसर, भोपाल-प्रतापगढ़ आदि शामिल हैं। रोहतक-पानीपत (पैसेंजर), होशियारपुर-फिरोजपुर और दिल्ली सराय रोहिला-फारुख नगर के बीच डीईएमयू ट्रेनों का परिचालन होगा। इस अवसर पर उत्तर रेलवे के चीफ कॉमर्शियल मैनेजर पी के गोयल, दिल्ली मंडल के डीआरएम अनुराग सचान, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी नीरज शर्मा सहित उत्तर रेलवे के सभी विभागाध्यक्ष मौजूद थे। 


'तत्‍काल' टिकट बस 10 से 12 के बीच ही कटेगा



बिना आईडी प्रूफ के नहीं मिलेगा तत्काल टिकट
 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
3 + 9

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment