विज्ञापन
 
Home >> National >> Latest News >> National >> News For Delhi Gang Rape

क्‍या सरकार पूरा करेगी दामिनी की अंतिम इच्‍छा ?

1 of 3 Photos
16 दिसंबर की रात दिल्‍ली में चलती बस में गैंगरेप की शिकार हुई लड़की जिंदगी की जंग तो हार गई है, लेकिन वह समाज और सिस्‍टम की आत्‍मा को झकझोर कर गई है। जब वह होश में आई थी तो उसका पहला सवाल यही था कि क्या दोषी पकड़े गए? जब उसे पता चला कि वे पकड़े जा चुके हैं तो पीड़िता ने अपनी मां से कहा था कि उन्हें फांसी दी जानी चाहिए। यानी पीड़िता की आखिरी इच्छा थी कि उसके साथ दुष्कर्म करने वालों को मौत की सजा मिले। 
 
उसकी आखिरी इच्‍छा पूरी कराने के लिए जनता ने मुहिम छेड़ रखी है। इस मुहिम ने सिस्‍टम को भी झकझोरा है और कुछ सकारात्‍मक उम्‍मीदें जगी हैं। इस मामले में तो अब बलात्‍कारियों पर हत्‍या का केस चलेगा और पुलिस-वकील के लिए उनके लिए कोर्ट से फांसी की सजा मांगने में अब कोई कानूनी अड़चन नहीं है। लेकिन बलात्‍कार के बाकी मामलों में भी उन्‍हें ऐसी सजा मिले कि हर किसी को सबक मिल जाए, इसकी तैयारी भी अब हो सकती है।
 
बलात्‍कारियों के लिए फांसी की सजा तो काफी कम हो सकती है। इससे तो एक झटके में ही उन्‍हें जिंदगी से मुक्ति मिल जाएगी और उस दर्द का अहसास तक नहीं होगा जिसके साथ वे पीडि़त को छोड़ जाएंगे। सवाल यह भी है कि क्‍या बलात्‍कारियों को फांसी दे देने भर से बलात्‍कार की घटनाएं रुक जाएंगी? एक डर यह भी है कि अगर ऐसा हो गया तो कहीं हर घटना के बाद बलात्‍कारी पीडि़ता का कत्‍ल ही न करने लग जाए? वैसे भी, भारत में केवल एक-चौथाई मामलों में ही बलात्‍कारियों को अदालत में दोषी साबित कराया जा सकता है और उन्‍हें सजा होती है।
 
ऐसे में क्‍या यह जरूरी नहीं है कि सजा ऐसी हो जिससे बलात्‍कारी नहीं, बल्कि बलात्‍कार को खत्‍म करने में मदद मिले? बलात्‍कार की शिकार लड़की का कोई गुनाह नहीं होता, लेकिन उसे जीवन भर घुट-घुट कर जीना पड़ता है। तो फिर, उसे इस हाल में पहुंचाने वाले बलात्‍कारी को इतनी आसानी से छुटकारा देना ठीक होगा? क्‍या उसे भी कुछ ऐसी सजा नहीं मिलनी चाहिए, जिससे वह जीवन भर खौफ के साथ शर्मिंदगी भरी जिंदगी जीकर अपने पाप का प्रायश्चित करने के लिए मजबूर हो और दूसरों को भी उसे देख कर अपराध नहीं करने की प्रेरणा मिले? ऐसे में अगर सजा के तौर पर ये कुछ विकल्‍प अपनाए जाएं तो इस उद्देश्‍य की प्राप्ति हो सकती है-
 
बलात्‍कारी को नपुंसक बना दिया जाए
समाज-परिवार से बहिष्‍कृत कर दिया जाए
उसके सिर पर 'बलात्‍कारी' का टैटू बनवा दिया जाए
उसे जीवन भर जेल में रखा जाए
उसे वृद्धाश्रम की सेवा करने की सजा दी जाए
 
आप इस बारे में क्‍या सोचते हैं? अपनी बात कमेंट बॉक्‍स में पोस्‍ट कर दुनिया भर के पाठकों तक पहुंचा सकते हैं और बलात्‍कारियों के लिए सही सजा तय कराने के हमारे अभियान में भागीदार बन सकते हैं...
 
आगे क्लिक कर जानें कि दैनिक भास्‍कर के महाअभियान का क्‍या हुआ असर...

 

महिला वैज्ञानिक बोलीं- लड़की छह लोगों से घिर गई थी तो समर्पण क्यों नहीं कर दिया?

आठ दोस्तों के साथ किया पत्नी का गैंगरेप, नेता ने दी नसीहत- तन ढंक कर रखें लड़कियां

सिपाही की मौत पर कौन बोल रहा झूठचश्‍मदीद या दिल्‍ली पुलिस?

पुलिस की राय में इन कारणों से होते हैं रेप

पढि़एयुवा क्रांति के सबक

'तिहाड़ में आरोपी को पिलाया पेशाब

'सख्‍त' कानून बनने के बाद भी बीवी से बलात्‍कार की रहेगी 'छूट'!

 

 

आपकी राय

 

क्‍या यह जरूरी नहीं है कि सजा ऐसी हो जिससे बलात्‍कारी नहीं, बल्कि बलात्‍कार को खत्‍म करने में मदद मिले? बलात्‍कार की शिकार लड़की का कोई गुनाह नहीं होता, लेकिन उसे जीवन भर घुट-घुट कर जीना पड़ता है। तो फिर, उसे इस हाल में पहुंचाने वाले बलात्‍कारी को इतनी आसानी से छुटकारा देना ठीक होगा? क्‍या उसे भी कुछ ऐसी सजा नहीं मिलनी चाहिए, जिससे वह जीवन भर खौफ के साथ शर्मिंदगी भरी जिंदगी जीकर अपने पाप का प्रायश्चित करने के लिए मजबूर हो और दूसरों को भी उसे देख कर अपराध नहीं करने की प्रेरणा मिले?


आपके विचार
 
 
कोड:
9 + 3

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment