भदोही. यूपी विधान सभा चुनाव में जनसभा को संबोधित करने के लिए हेलीकाप्टर से भदोही आ रहे भाजपा अध्यक्ष नितिन गडकरी के साथ हादसा होते होते बच गया। उनका हेलीकाप्टर जनसभा स्थल पर लगे तंबू में फंस गया। गडकरी का हेलीकॉप्टर उतरते समय एक तरफ को झुक गया। इस वजह से पायलट हेलीकॉप्टर पर पूरी तरह काबू नहीं रख सका। नतीजा यह हुआ कि गडकरी का हेलीकॉप्टर जनसभा स्थल पर लगे पंडाल में उलझ गया। इस हादसे में मंच टूट गया।
पायलट की सूझबूझ से हादसा बच पाया है। लग रहा है उनका वक्त इन दिनों कुछ ठीक नहीं चल रहे हैं। गौरतलब है कि मंगलवार को भी गडकरी के साथ गाजीपुर में एक हादसा हो गया था। जनसभा के दौरान मंच अचानक ढह गया था और गडकरी समेत सभी बीजेपी नेता नीचे गिर गए थे। हालांकि इस हादसे में कोई घायल नहीं हुआ था।