विज्ञापन
 
Home >> National >> Latest News >> National >> "Nityananda Was Unnatural Sex '

'नित्यानंद अप्राकृतिक सेक्स भी करता था'

agency | Jun 13, 2012, 16:45PM IST
 
 

बेंगलुरु. सीआईडी ने स्वामी नित्यानंद के खिलाफ रामानगरम अदालत में एक चार्जशीट दाखिल किया है। इसमें दावा किया गया है कि नित्यानंद ने महिलाओं के अलावा अपने एक विदेशी भक्त के साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए हैं। कर्नाटक के बिदादी आश्रम के अलावा अमेरिका में कुछ शहरों में उन्होंने अपने इस भक्त के साथ अप्राकृतिक सेक्स संबंध बनाए थे।

सीआईडी ​​द्वारा दाखिल चार्जशीट में साफ कहा गया है कि प्राप्त सबूतों में यह बात सामने आई है कि नित्यानंद अप्राकृतिक सेक्स भी करते थे। विदेशी भक्त की पहचान गुप्त रखी गई है। सीआईडी के अधिकारियों ने उसके साथ की गई बातचीत का वीडियो रिकार्ड कर लिया है। इसे भी अदालत में बतौर सबूत पेश किया जाएगा।

अधिकारियों के मुताबिक, यह नित्यानंद केस में यह पहला मामला है जब किसी पुरूष भक्त ने आगे बढ़ कर एफआईआर दर्ज कराई है। शिकायतकर्ता वर्तमान में अमेरिका में रहता है। उसने कहा है कि स्वामी ने अपने आश्रम में कम से कम छह बार उसके साथ कुकर्म किया था। पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 377 के तहत मामला दर्ज किया है।

उधर, सीआईडी द्वारा चार्जशीट दाखिल करने के एक दिन बाद स्वामी नित्यानंद ने कहा है कि इस रिपोर्ट को मीडिया में लीक कर दिया गया है। जो कि ठीक बात नहीं है। वह चार्जशीट की कॉपी मिलने के बाद ही कोई प्रतिक्रिया व्यक्त करेंगे।


बताते चलें कि स्वामी नित्यानंद का असली नाम राजशेखर है। वह तमिलनाडु के थिरुनामलाई के रहने वाले हैं। नित्यानंद स्वामी का थिरुनामलाई और बैंगलोर में बहुत बड़ा आश्रम है। यहीं पर इन्हें एक महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में कैमरे में कैद किया गया था।
 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
3 + 1

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment