विज्ञापन
 
Home >> National >> Latest News >> National >> No Crowd Even On Weekend, Anna Adamant On Indefinite Anshan

अन्ना समर्थकों ने मनमोहन के घर पर फेंके कोयले, कई गिरफ्तार

1 of 7 Photos

 


नई दिल्ली. टीम अन्ना ने आज प्रधआनमंत्री मनमोहन सिंह के आवास 7 रेसकोर्स पर विरोध प्रदर्शन किया। अन्ना समर्थकों ने प्रधानमंत्री आवास पर सिक्के और कोयले फेंके और दरवाजे पर कोयले से चोर भी लिख दिया। मौके पर मौजूद पुलिस बल ने 100 से अधिक अन्ना समर्थकों को गिरफ्तार कर लिया। 


कई महिला समर्थक भी पीएम आवास के बाहर सड़क पर लेट गईं। पीएम आवास पर महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती न होने के चलते उन्हें हटाने में करीब एक घंटे का वक्त लग गया। 


इससे पहले शनिवार सुबह भी जंतर-मंतर पर गिने चुने लोग ही पहुंचे। हालांकि शाम होते-होते जंतर-मंतर पर हजारों लोगों की भीड़ जमा हो गई।यही नहीं आंदोलन के नेता भी करीब दस बजे तक गायब थे। अन्ना हजारे अपनी करीबी सहयोगी किरण बेदी और कुमार विश्वास के साथ करीब साढ़े दस बजे अनशन स्थल पहुंचे। लेकिन जैसे-जैसे दिन बढ़ा जंतर-मंतर पर भीड़ बढ़ती चली गई और शाम होते-होते जंतर-मंतर खचाखच भर गया। 


हालांकि अन्ना हजारे ने एक बार फिर अनशन पर बैठने की घोषणा की है। अन्ना ने मांगे मानने के लिए केंद्र सरकार को चार दिन का वक्त दिया था जो शनिवार को पूरा हो रहा है। अब रविवार से स्वयं अन्ना हजारे अनशन पर बैठ जाएंगे। 


टीम अन्‍ना का अनशन खत्‍म करवाना चाहते हैं श्री रविशंकर  



आपके विचार
 
 
कोड:
3 + 6

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment