सोने-प्लेटिनम पर आयात शुल्क बढ़ा
इस सप्ताह सोने और प्लेटिनम पर आयात शुल्क चार से बढ़ाकर छह फीसदी कर दिया गया। इसके साथ सरकार ने स्वर्ण ईटीएफ को गोल्ड डिपॉजिट स्कीम से भी जोडऩे का फैसला किया है। इससे म्यूचुअल फंडों के पास उपलब्ध स्वर्ण भंडार को बाजार में लाया जा सकेगा। बैंकों की सोने से जुड़ी स्कीमों में निवेश का अवसर भी मिलेगा। सरकार चाहती है कि आम लोग अपने सोने को बैंकों में जमा करने के लिए प्रोत्साहित हों। इस घोषणा के बाद सोने की कीमतों में तेजी का रुख देखा गया।