एयरटेल, आइडिया की कॉल दरों में बढ़ोतरी
डीजल और रेल किराये के बाद इस हफ्ते लोगों को महंगाई का एक और झटका मोबाइल कॉल दरों के महंगे होने से लगा। भारती एयरटेल और आइडिया ने अपनी कॉल दरों में 10-25 फीसदी तक की बढ़ोतरी कर दी है। वोडाफोन सहित दूसरी बड़ी कंपनियों ने भी इसी राह पर चलते हुए कॉल रेट बढ़ाने के संकेत दिए हैं। कंपनियों का कहना है कि गिरते मुनाफे और बढ़ती लागत के कारण कॉल दरों में बढ़ोतरी के अतिरिक्त कोई विकल्प नहीं रह गया था इसलिए यह बढ़ोतरी की गई है।