नॉर्दर्न ग्रिड फिर फेल, दिल्ली में मेट्रो ठप्प
नई दिल्ली। केंद्रीय बिजली मंत्री सुशील कुमार शिंदे के लाख दावों के बावजूद 24 घंटे के अंदर ही मंगलवार को नॉर्दर्न ग्रिड एक बार फिर से फेल हो गया। इसके अलावा ईस्टर्न और नार्थ ईस्टर्न ग्रिड भी फेल हो गए। एक साथ तीन ग्रिड फेल होने से भारत में अब तक का सबसे बड़ा बिजली संकट उतपन्न हो गया जिसके कारण 22 राज्यों की बिजली गुल हो गई।
बिजली गायब होने से यातायात पर खासा असर पड़ा। बिजली से चलने वाली ट्रेनें जहां थी वहीं रुक गईं। लाखों यात्रियों को रेलवे ट्रैक पर ही दिन काटना पड़ा। रेलवे ने कुछ ट्रेनों को डीजल इंजन से खींचकर स्टेशनों तक पहुंचवाया। दिल्ली के पहिये पूरी तरह जाम हो गए। यही नहीं मेट्रो सेवा भी घंटों तक प्रभावित रही। दिल्ली में देर शाम तक ही हालात सामान्य जैसे हो सके।
रात साढ़े आठ बजे के आसपास राजधानी दिल्ली में बिजली सप्लाई पूरी तरह से बहाल कर दी गई। सात घंटे के ब्लैकआउट के बाद दिल्ली में तो बिजली सप्लाई बहाल हो सकी लेकिन देश के बाकी हिस्से बिजली के इंतेजार में ही रहे। दिल्ली में बिजली बहाल होने के साथ ही मेट्रो सेवाओं भी सामान्य हो गईं।
हाइड्रोइलेक्ट्रिय पावर स्टेशन चालू करके पंजाब के बिजली संकट को भी कुछ हद तक हल कर लिया गया और चंडीगढ़ में बिजली बहाल कर दी गई। लेकिन उत्तर प्रदेश बिजली संकट से जूझता रहा।
जानिए कैसे फेल होता है पावर ग्रिड
टीम अन्ना का आरोप- सरकार ने करवाया 'ब्लैक आउट'









