विज्ञापन
 
Home >> National >> Latest News >> National >> Now Ankita Will Bring Twist In The Geetika Case

गीतिका से जबरन संबंध रखना चाहता था कांडा: पुलिस

1 of 4 Photos

नई दिल्ली. दिल्‍ली पुलिस ने गीतिका खुदकुशी केस को सुलझा लेने का दावा किया है। पुलिस का कहना है कि गीतिका शर्मा गोपाल कांडा से रिश्‍ते खत्‍म करना चाहती थी लेकिन कांडा इसके लिए राजी नहीं था। इस वजह से गीतिका परेशान रहती थी। पुलिस के मुताबिक गीतिका कांडा के झूठे वादों और धमकियों से भी परेशान रहती थी, जिसके चलते उसने खुदकुशी कर ली।

 

एयर होस्टेस रही गीतिका शर्मा की खुदकुशी मामले में आरोपी गोपाल कांडा के मसले पर शुक्रवार को हरियाणा विधानसभा में जमकर हंगामा हुआ। विपक्ष ने इस पूरे मामले पर बहस कराने की मांग की जिसका सता पक्ष ने विरोध किया। इस दौरान इनेलो के विधायक अभय चौटाला और कांग्रेस के जय भगवान के बीच कहासुनी हो गई। दोनों के बीच मारपीट की नौबत भी आ गई।
 
गीतिका शर्मा के लिए न्‍याय की गुहार करते हुए कई संगठनों ने शुक्रवार को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन किया। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने की कोशिश की तो वे बैरीकेड पर चढ़ गए। प्रदर्शनकारी गीतिका की खुदकुशी के लिए जिम्‍मेदार लोगों को कड़ी से कड़ी सजा दिए जाने की मांग कर रहे हैं।

 

(फोटो: नई दिल्‍ली स्थित जंतर-मंतर पर शुक्रवार को प्रदर्शन करते INSO के सदस्‍य)  
सीसीटीवी में गीतिका को देख कर फिदा हुआ था कांडा
कांडा का कांड: तीन दिन बाद मुंह खोलेगी अंकिता
एक गीतिका ही नहीं, 20 महिलाओं पर कांडा ने बरसाई कृपा


आपके विचार
 
 
कोड:
4 + 10

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment