विज्ञापन
 
Home >> National >> Latest News >> National >> NRI Bridegrooms Are Fraud

बच के रहना! विदेश से आए दूल्हों ने परदेस में दिया धोखा

गणेश भट्ट | Dec 11, 2012, 08:58AM IST
 
 


नई दिल्‍ली. एनआरआई दूल्हे की चाहत देश के कई परिवारों को महंगी पड़ी है। सौ से ज्यादा ऐसे परिवार हैं जिनकी बेटियों को विदेश से आए दूल्हों ने परदेस में धोखा दिया। इनमें दिल्ली व पंजाब जैसे राज्य अव्वल हैं। पीडि़त परिवारों व विवाहिताओं की ओर से राज्य व केंद्र सरकार के संबंधित विभागों को आरोपी दूल्हों की शिकायतें मिली हैं। सरकार ने विभिन्न स्वयंसेवी एवं महिला संगठनों के जरिए इन महिलाओं की मदद की है, लेकिन मामला विदेश में होने के कारण सरकार प्रत्यक्ष तौर पर ज्यादातर के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर पाई ।

केंद्र सरकार के मुताबिक देश के 19 विभिन्न राज्यों की 102 युवतियों ने एनआरआई दूल्हों पर धोखाधड़ी के आरोप लगाए हैं। धोखाधड़ी की ये वारदातें विदेश में हुई हैं। एनआरआई दूल्हों की सबसे अधिक शिकायतें राजधानी दिल्ली में मिली हैं। कुल 102 शिकायतों में 16 मामले दिल्ली के हैं। दूसरे नंबर पर पंजाब व आंध्र प्रदेश हैं। दोनों ही राज्यों की 1313 महिलाओं ने अपने एनआरआई दूल्हे के खिलाफ धोखा देने की शिकायत दर्ज करवाई है।


एनआरआई दूल्हों द्वारा धोखाधड़ी के 9 मामलों के साथ केरल तीसरे व 7 मामलों के साथ गुजरात इस सूची में चौथे नंबर पर है।

पंजाब ने बनाई विशेष सेल

पंजाब सरकार ने इस प्रकार की धोखाधड़ी को देखते हुए बाकायदा एक सेल बना चुकी है। पीडि़त महिलाएं इस सेल में अपनी शिकायत दर्ज करवा सकती हैं। इसी तरह विदेशों में होने वाली धोखाधड़ी के लिए विदेशों में सेल बनाए जा रहे हैं।

प्रवासी भारतीय कार्य मंत्री वायलार रवि के मुताबिक विदेशों में होने वाली धोखाधड़ी की शिकायत वहां मौजूद भारतीय मिशन से की जा सकती है। आवश्यकता होने पर प्रवासी भारतीय कार्य मंत्रालय भी ऐसी शिकायतों को विदेश स्थित पुलिस प्राधिकरणों, राज्य सरकारों व महिला आयोग को भेज रहा है।

 

आपके विचार
 
 
कोड:
3 + 1

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment