Home >> National >> Latest News >> National >> Only Top 15% On NET Merit List Eligible For Lectureship: UGC
नेट की तैयारी कर रहे हैं तो ध्यान रखें, इस बार ऐसे होगा फाइनल सिलेक्शन
Agency
| Dec 28, 2012, 11:50AM IST

अगर आप30 दिसंबर को होने जा रहे नेट (नेशनल एजुकेशनल टेस्टिंग) में भाग ले रहे हैं तो यह जान लें कि इस बार अंतिम सिलेक्शन की प्रक्रिया में बदलाव किया गया है। विश्व विद्यालय अनुदान आयोग इस बार सभी विषयों की मेरिट लिस्ट के टॉप 15 % को ही लेक्चरर के लिए क्वालीफाई मानेगा। साथ ही पहले की तरह न्यूनतम अंको की बाध्यता भी अनिवार्य रहेगी।
आयोग के मुताबिक मेरिट लिस्ट में वही प्रतिभागी शामिल होंगे जिन्होंने तीनो पेपर में निर्धारित न्यूनतम अंक हासिल किए हों। मेरिट लिस्ट अलग-अलग विषयों व कैटेगेरी के अनुसार बनाई जाएगी। 30 दिसंबर को 78 विषयों के लिए 77 सेंटर्स पर आयोजित नेट के लिए इस बार करीब 7.8 लाख रजिस्ट्रेशन हुए हैं।






