विज्ञापन
 
 
 

समुद्र की गहराई से निकले ‘चमकीले’ जीव

 
 
 
Source: bbc.com   |   Last Updated 11:08(07/02/12)
 
 
 
1 of 7 Photos
समुद्र की गहराई से निकले ‘चमकीले’ जीव
 
 
 
 
 
 
आपके विचार

 
 
कोड :
8 + 6

 

2003 से लेकर अब तक ‘स्विमा वॉर्म’ की नौ प्रजातियां पाई गई हैं. इन्हें ढूंढने के लिए समुद्र की गहराई तक जाने वाले ख़ास वाहनों का इस्तेमाल किया जाता है.

 

वैज्ञानिकों ने समुद्र की गहराई में रहने वाली दो नई प्रजातियों को खोज निकाला है. ये वो प्रजातियां हैं जो चमकती हैं. इस तस्वीर में ‘शाइनिंग बॉम्बर’ नाम की इस प्रजाति के गुर्दे देखें जा सकते हैं, जो कि पीले रंग के हैं.

 

ये प्रजाति कैलिफ़ॉर्निया के समुद्री इलाक़े में पाई गई हैं. इस प्रजाति की ख़ास बात ये है कि समुद्र की गहराई में जाने के बाद इनके शरीर में एक केमिकल रिएक्शन होता है, जिससे कि इनका शरीर चमकना शुरू कर देता है.

 

ये है स्वाइमा वॉर्म जो कि 3 सेंटिमीटर लंबा है, और अपने कड़े बालों का इस्तेमाल समुद्री गहराई में तैरने के लिए करता है. समुद्री वैज्ञानिकों ने इस प्रजाति के नमूनों पर प्रयोग किया. प्रयोग के दौरान पता चला कि ये जीव अलग-अलग तरह की रौश्नी में अलग-अलग रंग के दिखते हैं.

 

इन जीवों का नाम ‘बॉम्बर’ इसलिए रखा गया है क्योंकि शिकारी से बचने के लिए ये अपने शरीर से छोटे-छोटे ‘बम’ निकालते हैं. ‘संतरी बॉम्बर’ नाम की ये दूसरी प्रजाति फ़िलिपीन्स में पाई गई.

 

साभार बीबीसी

 
विज्ञापन
 

बड़ी खबरें

 
 
 
 
 
 
 
 
 

रोचक खबरें

 
 
 
 
 
 
 
 
 

बॉलीवुड

 
 
 
 
 
 
 
 
 

जीवन मंत्र

 
 
 
 
 
 
 
 
 

क्रिकेट

 
 
 
 
 
 
 
 
 

बिज़नेस

 
 
 
 
 
 
 
 
 

जोक्स

 
 
 
 
 
 
 
 
 

पसंदीदा खबरें

 
 
 
 
 
 
 
 
 

फोटोगैलरी

Most Viewed

रेड हॉट
ट्विटर पर जिस्म -2
Just Added

गर्मी से बचने.. दुपट्टे का सहारा
विदेशी हसीना का देसी तड़का
 
 
 
विज्ञापन
 
 
| Email  Print Comment
| Email  Print Comment