विज्ञापन
 
Home >> National >> Latest News >> National >> Pakistan Accuses India Of Raiding Pakistani Side Of Kashmir, Killing 1 Soldier

भारत-पाक में तनाव बढ़ा, सीमा पर गोलाबारी

Dainik bhaskar | Jan 06, 2013, 14:15PM IST
 
 

भारत और पाकिस्तान के बीच सीमा रेखा के उल्लंघन को लेकर फिर तनाव बढ़ गया है। रविवार को दोनों ही देशों ने उत्तरी कश्मीर में एक दूसरे पर सीमा पार कर गोलाबारी करने का आरोप लगाया। पाक का आरोप है कि भारतीय जवानों द्वारा सीमा रेखा के पार की गई फायरिंग में उसके एक जवान की मौत हो गई वहीं भारत ने कहा है कि पाक सैनिकों ने एक घर पर गोलाबारी की जिसका जवाब भारतीय सेना ने जवाब दिया। 
 
 
कश्मीर में भारतीय सेना के प्रवक्ता ब्रजेश पांडे ने बताया कि पाक सेना ने भारतीय सेना को उकसाने की कार्रवाई करते हुए  रविवार को मोर्टार और स्वचालित हथियारों से गोलाबारी की। इसमें एक घर तबाह हो गया। दूसरी ओर पाक सेना के जनसंपर्क कार्यालय के मुताबिक लाइन ऑफ कंट्रोल के समीप हाजी पीर सेक्टर में गोलाबारी की जा रही है। इस गोलाबारी में पाक के एक सैनिक की मौत हो गई है व एक गंभीर है।
 
 
भारत इससे पहले भी ऐसी कार्रवाई की आड़ में आतंकवादियों को भारत में दाखिल कराने की बात कह चुका है। दोनों ही देश सामरिक द़ष्टि से महत्वपूर्ण कश्मीर के इस क्षेत्र में लंबे समय से आमने सामने हैं। कई बार यहां सीज फायर का उल्लंघन करने की बात सामने आ चुकी है।
 

आपके विचार
 
 
कोड:
8 + 8

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment