Home >> National >> Latest News >> National >> Pakistan Accuses India Of Raiding Pakistani Side Of Kashmir, Killing 1 Soldier
भारत-पाक में तनाव बढ़ा, सीमा पर गोलाबारी
Dainik bhaskar
| Jan 06, 2013, 14:15PM IST

भारत और पाकिस्तान के बीच सीमा रेखा के उल्लंघन को लेकर फिर तनाव बढ़ गया है। रविवार को दोनों ही देशों ने उत्तरी कश्मीर में एक दूसरे पर सीमा पार कर गोलाबारी करने का आरोप लगाया। पाक का आरोप है कि भारतीय जवानों द्वारा सीमा रेखा के पार की गई फायरिंग में उसके एक जवान की मौत हो गई वहीं भारत ने कहा है कि पाक सैनिकों ने एक घर पर गोलाबारी की जिसका जवाब भारतीय सेना ने जवाब दिया।
कश्मीर में भारतीय सेना के प्रवक्ता ब्रजेश पांडे ने बताया कि पाक सेना ने भारतीय सेना को उकसाने की कार्रवाई करते हुए रविवार को मोर्टार और स्वचालित हथियारों से गोलाबारी की। इसमें एक घर तबाह हो गया। दूसरी ओर पाक सेना के जनसंपर्क कार्यालय के मुताबिक लाइन ऑफ कंट्रोल के समीप हाजी पीर सेक्टर में गोलाबारी की जा रही है। इस गोलाबारी में पाक के एक सैनिक की मौत हो गई है व एक गंभीर है।
भारत इससे पहले भी ऐसी कार्रवाई की आड़ में आतंकवादियों को भारत में दाखिल कराने की बात कह चुका है। दोनों ही देश सामरिक द़ष्टि से महत्वपूर्ण कश्मीर के इस क्षेत्र में लंबे समय से आमने सामने हैं। कई बार यहां सीज फायर का उल्लंघन करने की बात सामने आ चुकी है।







