डायरेक्टर जनरल मिलेटरी ऑपरेशन के सूत्रों ने 'भास्कर' को बताया, चूंकि एक दिन पहले यह तय हुआ था कि अगर पाकिस्तान के सैन्य अधिकारी बातचीत के लिए आगे नहीं आते हैं और घुसपैठ जारी रहती है तो भारतीय वायुसेना हवाई निगरानी शुरू कर देगी, जो पाकिस्तान के लिए आसान नहीं होता। ऐसे में पाकिस्तान को बातचीत के लिए राजी होना पड़ा है। भारतीय सेना ने अपनी पंद्रह सूत्री मांगों को सामने रखकर पाकिस्तान के सैन्य अधिकारियों से बात करने की ठानी है। खासतौर से भारतीय सैनिकों पर बर्बर हमले की जांच कराने और उसके दोषियों को सजा देने के लिए कहा जाएगा। (
'शहीद बेटे का सिर लाओ, चेहरा देखकर करूंगी अंतिम संस्कार')
(तस्वीर: एलओसी के नजदीक जम्मू-कश्मीर के चुरूंदा गांव का शख्स उस बक्से को दिखाता हुआ, जिसमें पाकिस्तान की ओर से की गई गोलीबारी के निशान हैं)