विज्ञापन
 
Home >> National >> Latest News >> National >> Pakistan Continued Firing Whole Night Across LoC

रात भर होती रही पाकिस्तान की तरफ से फायरिंग

गोविंद चौहान | Jan 16, 2013, 13:42PM IST
 
 

 
जम्मू. फ्लैग मीटिंग के बाद मंगलवार को एलओसी पर रात भर पाकिस्तान की तरफ से फायरिंग होती रही। रात साढ़े 12 बजे लगातार हो रही फायरिंग बंद हुई। हालांकि, उसके बाद भी रुक-रुक कर फायरिंग होती रही। इस फायरिंग में मेंढर और कृष्णाघाटी सेक्टर की करीब आधा दर्जन पोस्टों को निशाना बनाया गया। सुबह पाकिस्तान की तरफ से फायरिंग बंद हुई। फायरिंग में किसी जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है। लेकिन इससे इलाके के लोगों में डर का माहौल बना रहा।
 
जानकारी के अनुसार पाकिस्तान की तरफ से मंगलवार शाम से ही फायरिंग को शुरू कर दी गई थी। एक-एक करके चार बार फायरिंग की गई। इसमें कश्मीर के उड़ी सेक्टर में छोटे हथियारों से फायरिंग, पुंछ के बलनोई सेक्टर, मनकोट और कृष्णाघाटी सेक्टर में फायरिंग की गई। इन सेक्टरों में बारी-बारी फायरिंग की गई। लेकिन कृष्णाघाटी सेक्टर में शाम सात बजे के बाद से लगातार फायरिंग की गई। साढ़े दस बजे के करीब कुछ देर के लिए फायरिंग रोकी गई। बाद में फिर से फायरिंग शुरू कर दी गई। यह सिलसिला रात साढ़े 12 बजे तक लगातार जारी रहा। जिसमें मोर्टार का भी इस्तेमाल किया गया। पाकिस्तान की तरफ से हो रही फायरिंग का जवाब इस तरफ से भी फायरिंग कर दिया गया। साढ़े 12 बजे के बाद भी रुक-रुक कर कई पोस्टों को निशाना बनाया जाता रहा। रात भर भारतीय सेना के जवान भी पाकिस्तानी फायरिंग का जवाब देते रहे। बुधवार सुबह भारतीय सेना के जवानों ने इलाके में तलाशी अभियान चलाया। खोजी कुतों को भी लगाया गया। ताकि देखा जा सके कि रात की फायरिंग में घुसपैठ करवाने का प्रयास तो नहीं किया गया। लेकिन अभी तक ऐसे कोई सबूत नहीं मिले हैं।
 
 
दो जवानों की निर्मम हत्या के बाद पाक ने लगाई थीं बारुदी सुरंगे
पुंछ में पाकिस्तानी सेना के जवानों ने 8 जनवरी को सीमा पार करके दो भारतीय जवानों की निर्मम हत्या की थी। इतना ही नहीं हत्या करने के बाद पाक सेना के जवान सीमा के आसपास बारुदी सुरंगे लगा गए थे। उन सुरंगों को भारतीय जवानों ने तलाशी अभियान के दौरान बरामद कर लिया था। लेकिन इन बातों को गुप्त रखा गया। इन बातों का खुलासा अब हुआ है। बताया गया है कि इन सुरंगों के भारतीय सेना अधिकारियों ने फोटो भी लिए थे। जिन्हें सोमवार को फ्लैग मिटिंग में दिखाया गया। इन सुरंगों पर साफ-साफ 'पाक' लिखा हुआ है। लेकिन पाकिस्तान ने सुबूतों के बावजूद इस बात को नहीं मान रहा है। 
 
 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
8 + 9

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment