विज्ञापन
 
Home >> National >> Latest News >> National >> Pakistan Reacts On Afzal Hanging

परिवार ने मांगी कब्र पर इबादत की इजाजत

1 of 8 Photos

नई दिल्ली/इस्‍लामाबाद.  संसद हमले के दोषी अफजल गुरु को फांसी दिए जाने के बाद हुर्रियत कांफ्रेंस के नेताओं मीरवाइज उमर फारूक और सैयद अली शाह गिलानी को दिल्‍ली में कुछ देर के लिए नजरबंद किया गया। फारूक की अगुवाई वाले हुर्रियत के उदारवादी धड़े ने चार दिन के शोक का ऐलान किया है। प्रवक्‍ता ने कहा कि शोक के दौरान जम्‍मू-कश्‍मीर में पूरी तरह बंदी रहेगी। हुर्रियत ने अफज़ल की लाश लौटाए जाने की भी मांग की है ताकि परिवारवालों की इच्‍छा और इस्‍लामिक रीति-रिवाजों के मुताबिक अंतिम संस्‍कार किया जा सके।

अफजल को शनिवार सुबह तिहाड़ जेल में फांसी दी गई और वहीं पास में दफना दिया गया है। अफजल के परिजनों ने तिहाड़ जेल प्रशासन से अफजल को दफनाने वाली जगह पर इबादत की इजाजत मांगी है।

अफजल की फांसी का कोई इसका स्‍वागत कर रहा है तो कोई इसे गैर कानूनी बता रहा है। लेकिन सांसद और अभिनेत्री जया बच्‍चन अफजल की फांसी पर सवाल पूछे जाने पर पत्रकारों पर ही भड़क उठीं। दरअसल, सदी के महानायक अमिताभ बच्‍चन और राज्‍यसभा सदस्‍य जया बच्‍चन आज एक प्रेस कांफ्रेंस कर रहे थे। बच्‍चन दंपति लड़कियों की देखभाल करने वाला एक एनजीओ चलाता है। यह प्रेस कांफ्रेंस एनजीओ को बच्‍चन परिवार की तरफ से किए गए योगदान की जानकारी देने के लिए आयोजित किया गया था। पत्रकारों ने जया से अफजल की फांसी पर प्रतिक्रिया जाननी चाही तो जया ने कहा, 'गर्ल चाइल्‍ड और अफजल गुरु के मामलों को आपस में न जोड़ें।' ऐसा जवाब मिलते ही प्रेस कांफ्रेंस में सन्‍नाटा पसर गया। हालांकि अमिताभ बच्‍चन ने चुप्‍पी तोड़ी और कहा कि उन्‍हें इस बात की खुशी है कि अफजल को कानून के मुताबिक सजा मिली है।

बीजेपी ने अफजल को सजा-ए-मौत का स्‍वागत किया है लेकिन मु‍ख्‍य विपक्षी दल का कहना है कि सरकार ने यह फैसला देर से लिया है। बीजेपी के मुख्‍य प्रवक्‍ता रविशंकर प्रसाद ने कहा, 'अफजल गुरु को फांसी दिया जाना कानूनी प्रक्रिया का हिस्‍सा है। यह पहले ही हो जाना चाहिए था।' बीजेपी प्रवक्‍ता राजीव प्रताप रूडी ने कहा कि अफजल गुरु को फांसी देना सही फैसला है। देश के लोग इसका इंतजार कर रहे थे।

गुजरात के सीएम नरेंद्र मोदी ने भी कुछ इसी अंदाज में ट्विटर पर लिखा है, 'देर आए, दुरुस्‍त आए।' मध्‍य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा, 'देर से उठाया गया सही कदम है। सारे देश ने राहत की सांस ली है।' शिवसेना ने भी अफजल को फांसी दिए जाने का स्‍वागत किया है। बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने कहा, 'यह तो होना ही था। हालांकि यह और पहले हो जाना चाहिए था।'

कांग्रेस नेता जगदम्बिका पाल ने कहा, 'यह आतंकवादियों को यह संदेश है कि देश की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ करने वालों के साथ कड़ाई से निबटा जाएगा।' सीपीएम नेता सीताराम येचुरी ने मांग की है कि राजीव गांधी हत्‍याकांड और बेअंत सिंह के मामले में भी न्‍याय होना चाहिए।

 

पढेंअफजल के अंतिम पलों का ब्‍यौरा

अफजल गुरु को फांसीलाइव अपडेट 

अफजल की फांसी: हड़बड़ में गड़बड़ कर गए गृह मंत्री 

कश्‍मीर में कर्फ्यू, गुजरात में मनी होली, देखें तस्‍वीरें

टाइमलाइनसंसद पर हमले से अफजल की फांसी तक का घटनाक्रम

प्रतिक्रियाएंपाकिस्‍तान में विरोधसरबजीत को फांसी की मांग

अफजल की फांसी के क्‍या हैं मायने, पढें विशेषज्ञों की टिप्‍पणी

संसद पर हमले की तस्‍वीरें देखें 

OPERATION X: कसाब को कैसे दी गई थी फांसी, जानें

9 फरवरी की कुछ अन्‍य प्रमुख खबरें

अंबानी ने दिया वैलेंटाइन को 400 करोड़ का गिफ्ट, शिल्पा को मिली3 करोड़ की अंगूठी

इमरान हाशमी भी">आधी रात को एकता कपूर पहुंच गईं इलाहाबाद, साथ में इमरान हाशमी भी

टॉप 20 वेबसाइट्स : FACEBOOK नंबर 1, पर GOOGLE दे रहा कड़ी टक्‍कर

UP LIVE: अफज़ल गुरु की फांसी के बाद महाकुम्भ में हाई अलर्ट

आपकी राय

 

क्‍या अफजल को फांसी के बाद भी बीजेपी संसद के आगामी संत्र में शिंदे के बहिष्‍कार करने के ऐलान पर कायम रहेगी?


आपके विचार
 
 
कोड:
3 + 3

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Job Alerts
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment