विज्ञापन
 
Home >> National >> Latest News >> National >> Pandit Ravi Shankar Passes Away

पंडित रविशंकर ने ऑक्‍सीजन मास्‍क पहन कर दिया था आखिरी परफॉर्मेंस

1 of 5 Photos
नई दिल्‍ली। दुनिया के सबसे मशहूर सितार वादक पंडित रविशंकर का मंगलवार को अमेरिका में निधन हो गया (तस्‍वीरों में देखें पंडित रविशंकर को)। बनारस में जन्‍मे पंडित रविशंकर 92 वर्ष के थे। 7 अप्रैल 1920 में जन्‍मे पंडित रविशंकर ने भारतीय शास्त्रीय संगीत की शिक्षा उस्ताद अल्लाऊद्दीन खाँ से प्राप्त की थी। उन्‍होंने अपनी सारी जिंदगी अपने भाई उदय शंकर के नृत्य समूह के साथ यूरोप और भारत का दौरा किया। (VIDEO)
 
सांस लेने में तकलीफ के कारण उन्‍हें सेन डिएगो के अस्‍पताल में भर्ती कराया गया था। अमेरिकी समय के अनुसार 4.30 बजे उन्‍होंने अंतिम सांस ली। पंडित रविशंकर की निधन की खबर सुनते ही उनके प्रशंसकों में शोक की लहर दौड़ गई। पंडित रविशंकर ने अपना आखिरी परफॉर्मेंस पिछले महीने (चार नवंबर को) ही दिया था। अमेरिका में लॉन्‍ग बीच (कैलिफोर्निया स्‍टेट यूनिवर्सिटी) पर उनका यह परफॉर्मेंस कुछ चुनिंदा श्रोताओं के लिए ही था। इसमें पंडित जी ने ऑक्‍सीजन मास्‍क पहन कर परफॉर्म किया था, क्‍योंकि उन्‍हें सांस की तकलीफ थी। 
 
भारत से बाहर पं. रविशंकर ने 1954 में अपना पहला स्टेज शो सोवियत यूनियन में पेश किया था। 1960 में बीटल्स के जॉर्ज हैरीसन के साथ भी उन्होंने दुनिया को अपना दीवाना बनाया था। उन्‍होंने कई फिल्‍मों में भी संगीत दिया था। इसमें सत्यजीत रे की फिल्‍म अपू त्रयी और गुलजार की फिल्‍म मीरा शामिल हैं। शुरुआत में पंडित रविशंकर का झुकाव नृत्य में था। लेकिन 18 साल की उम्र में उन्‍होंने नृत्य छोड़कर सितार सीखना शुरू कर दिया। इसके लिए उन्‍होंने मैहर के उस्‍ताद अलाउद्दीन खान से दीक्षा ली। 

यहां सीखा था पं.रवि‍शंकर ने सि‍तार, देखि‍ए दुर्लभ तस्‍वीरें..


आपके विचार
 
 
कोड:
9 + 9

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment