विज्ञापन
 
Home >> National >> Latest News >> National >> Parliament Uproar In Delhi Gangrape

आरोपी के पिता ने कहा, बेटा बलात्‍कारी है तो फांसी दो

1 of 6 Photos
नई दिल्‍ली. राष्‍ट्रीय राजधानी में पैरा-मेडिकल की स्‍टूडेंट से चलती बस में हुए गैंगरेप मामले की गूंज मंगलवार को सियासी गलियारों में सुनाई दी। राज्‍यसभा में इस मसले पर चर्चा के दौरान सपा सांसद जया बच्‍चन की आंखों से आंखू छलक पड़े, जबकि भाजपा नेता सुषमा स्‍वराज ने बलात्‍कारियों के लिए फांसी की सजा तय करने की मांग की। तृणमूल के एक सांसद ने तो कहा कि उन्‍हें अपनी बेटी की सुरक्षा का डर सताता रहता है। इस बीच, एक आरोपी के पिता ने मीडिया से कहा है कि अगर उनका बेटा बलात्‍कारी है तो उसे फांसी पर चढ़ा दिया जाए। 
 
इसी बीच राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने केंद्रीय गृह सचिव और दिल्ली पुलिस के कमिश्नर को गैंगरेप के  मामले में नोटिस भेजा है। 
 
वहीं दिल्ली पुलिस ने बसे के ड्राइवर राम सिंह को साकेत कोर्ट में पेश किया। पुलिस को आरोपियों की पहचान पुख्ता कराने के लिए पहचान परेड करवानी थी लेकिन आरोपी बस ड्राइवर राम सिंह ने पहचान परेड में शामिल होने से इंकार कर दिया है। इसके बाद राम सिंह को पांच दिन के लिए पुलिस रिमांड में भेज दिया गया। पुलिस ने अदालत को बताया कि बाकी आरोपियों को बुधवार को कोर्ट के समक्ष पेश किया जाएगा।
 
घटना के विरोध में आम लोगों का भी गुस्‍सा फूटा। दिल्‍लीवालों ने सड़कों पर प्रदर्शन कर अपना गुस्‍सा निकाला (पीडि़त लड़की का हाल जानने और दिल्‍ली की सड़कों पर उतरी जनता की तस्‍वीरें देखने के लिए क्लिक करें)। हालांकि पुलिस अभी बयानबाजी से आगे नहीं बढ़ पाई है। दिल्‍ली पुलिस के कमिश्‍नर नीरज कुमार मीडिया के सामने आए तो कोई ठोस जानकारी नहीं दे सके। उन्‍होंने पुरानी जानकारी ही दोहराते हुए बताया कि पांच में से दो आरोपी अब भी फरार हैं। इनमें एक अक्षय ठाकुर औरंगाबाद बिहार का रहने वाला है। उन्‍होंने कहा कि दिल्‍ली पुलिस इस केस को फास्‍ट ट्रैक कोर्ट में चलाए जाने और डे-टू-डे बेसिस के आधार पर सुनवाई के लिए अदालत से दरख्‍वास्‍त करेगी (लड़की के दोस्‍त ने जो बताया वह रोंगटे खड़े कर देने वाला है)।
 
राजधानी में हुई इस वारदात के बाद कांग्रेस में भी खलबली मची है। कांग्रेस अध्‍यक्ष सोनिया गांधी ने ताजा हालात पर चर्चा के लिए कोर ग्रुप का गठन किया है। सोनिया गांधी ने इस ग्रुप की बैठक में शिंदे को मौजूद रहने को कहा है। हालांकि जो नेता अभी बलात्‍कार को लेकर काफी चिंता जता रहे हैं, उनकी बिरादरी ने पहले बलात्‍कार को लेकर कैसे-कैसे बयान दिए हैं, उसे पढ़ना भी दिलचस्‍प होगा (बलात्कार: खाप से लेकर अमेरिकी नेता तक एक सुर में रहे बोल)
 
ये भी पढ़ें- 
 
 

आपकी राय

 

क्‍या बलात्‍कारियों को फांसी की सजा दी जानी चाहिए?


आपके विचार
 
 
कोड:
8 + 4

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment