पीजी प्रवेश परीक्षा में नंबर नहीं किए जाएंगे राउंड ऑफ
डीएनए नेटवर्क | Aug 28, 2012, 10:07AM IST
जस्टिस एके पटनायक और रंजना प्रकाश देसाई की बेंच ने कर्नाटक के एक मामले की सुनवाई करते हुए यह आदेश दिया। बेंच ने साफ कहा, ‘नंबरों को राउंड ऑफ कर प्रवेश दिए जाने की प्रक्रिया से कई अन्य छात्रों के साथ अन्याय होता है।’मामला बेंगलुरू की राजीव गांधी यूनिवर्सिटी ऑफ हैल्थ साइंस से जुड़ा हुआ है। यूनिवर्सिटी ने नर्सिग के पोस्ट ग्रेजुएट कोर्स के लिए जी. हेमलता नामक छात्रा को उसके नंबर राउंड ऑफ करते हुए प्रवेश दिया
था।
हेमलता ने पीजी प्रवेश परीक्षा में 54.70 फीसदी नंबर हासिल किए थे। प्रवेश के लिए कम से कम ५५ फीसदी नंबर जरूरी थे। यूनिवर्सिटी ने पहले हेमलता के नंबरों को 55 फीसदी मानते हुए प्रवेश दिया। इसका विरोध हुआ तो उसका प्रवेश रद्द कर दिया। इसके खिलाफ हेमलता ने कर्नाटक हाईकोर्ट में याचिका लगाई। वहां उसके पक्ष में फैसला आया। इस पर यूनिवर्सिटी ने शीर्ष कोर्ट में अपील की थी।






